रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया को आज ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने ईडी को चार दिन की रिमांड दी है।
छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया को ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। इसके बाद ईडी ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को चार दिन तक ईडी की रिमांड में सौंप दिया है। ईडी ने दस दिन की रिमांड की मांग की थी। करीब ढाई घंटे की बहस के बाद कोर्ट ने यह फैसला दिया।जानकारी के मुताबिक छह तारीख को शाम पांच बजे ईडी कोर्ट में सौम्या को पेश किया जाएगा। इस बीच चार दिन तक सौम्या ईडी की रिमांड पर हिरासत में रहेंगी। कोर्ट ने महिला मानवाधिकार की गाइडलाइन का पालन किए जाने की शर्त पर रिमांड दी है। इससे पहले अक्तूबर महीने में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रायपुर के सयाजी होटल में डेरा जमाया था। होटल को ही अपना कैंप ऑफिस बना लिया था। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई के बीच माइनिंग डायरेक्टर जेपी मौर्य को कैंप ऑफिस ले जाया गया था। इसके बाद चिप्स (छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी) के सीईओ समीर विश्नोई और उनकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। यह भी बताया गया था कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओएसडी सौम्या चौरसिया से भी पूछताछ की गई थी।
वहीं ईडी द्वारा पूर्व की कार्रवाई में एक आईएएस अफसर के घर से चार करोड़ कैश, सोना और करोड़ों की ज्वैलरी बरामद की थी। हालांकि अफसर का नाम सामने नहीं लाया गया था, इसके बाद शाम तक दिल्ली से ईडी के अन्य अफसर भी रायपुर पहुंचे थे। बताया गया था कि CRPF के करीब 200 जवान और छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। ईडी के टारगेट में कोयला और रेत का कारोबार करने वाले लोग ज्यादा हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
