बिलासपुर। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पंचायत नंगोई में 10 लाख रुपए के शासकीय उचित मूल्य की दुकान का शुभारंभ किया। इस सौगात के लिए ग्रामवासियों ने सभापति गौरहा का अभार व्यक्त किया।
जिला पंचायत सभापति ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक है अगर उन्होंने पिछले 15 साल की सरकार में प्रदेश की जनता व किसानों को उनका हक और अधिकार दिया होता तो आज हमारा प्रदेश विकसित और पूर्ण रूप से समृद्ध होता। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हर वर्ग के अधिकार और सम्मान का ध्यान रखते हुए प्रदेश में कार्य कर रही है चाहे व किसान भाई हो भूमिहीन मजदूर हो,मध्यम वर्गीय परिवार हो या छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने व परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास हो ।
00 गौठान व मुक्तिधाम के लिए बनेगा सीसी रोड
सभापति ने आगे बताया कि कुछ विकास के बाधक तत्व यह चाहते ही नहीं कि क्षेत्र में विकास हो और स्थानीय ग्रामीणों को सुविधा मिल सके इसलिए विकास में बाधा पहुंचाने का कार्य करते रहते हैं परंतु उनको मैं यहां बताना चाहूंगा कि उनके इस प्रयास से विकास का रथ रुकेगा नहीं और जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र में लगातार विकास कार्य स्वीकृत होते रहेंगे और ग्राम वासियों को सुविधाएं मिलती रहेंगी। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पौंसरा में मुक्तिधाम व गौठान पहुंच मार्ग जो कि अधूरा है उसको पूर्ण करने के लिए 200 मीटर सीसी रोड की स्वीकृति जल्द ही होगी।
इस अवसर पर बैमा सरपंच प्रतिनिधि दीपक नायक,नंगोई सरपंच प्रतिनिधि बुधनाथ पैगौर, धर्मेन्द्र शास्त्री,उमेश शास्त्री,सचिन धीवर जी, किसान साथी व ग्रामवासी उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की दहशत : प्रशासन ने किया अलर्ट, कलेक्टर ने कहा हर परिस्थिति से निपटने तैयार रहें, तत्काल गांव से लेकर शहर तक कराएं मुनादी
बिलासपुरOctober 27, 2026छठ पूजा के लिए समिति गठित, प्रवीण झा बने अध्यक्ष और विनोद सिंह सचिव
UncategorizedOctober 27, 2026DGP ने किया CSP कार्यालय और पचपेड़ी थाना के नए भवन का लोकार्पण, रतनपुर में बना ई-मालखाना
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
