रायपुर। मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया का रिमांड 10 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही सूर्यकांत तिवारी, समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत और सुनील अग्रवाल का रिमांड भी 10 दिसंबर तक ले लिए बढ़ा दी गई है।
ED ने मंगलवार को सूर्यकांत तिवारी, IAS समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत और सुनील अग्रवाल के साथ मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया को कोर्ट को कोर्ट में प्रस्तुत किया। ED ने पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड की अवधि बढ़ाने को मांग की। स्पेशल कोर्ट ने ED का आवेदन स्वीकार करते हुए 10 दिसंबर तक रिमांड में रखने का फैसला दिया है। गौरतलब है कि ED ने सौम्या चौरसिया को 2 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया था। तब ED ने न्यायालय में पेश किया था और 14 दिन की रिमांड मांगी थी। लेकिन अदालत ने केवल 4 दिन की रिमांड मंजूर कर मनी लांड्रिंग केस के सभी आरोपियों के साथ चौरसिया को भी 6 दिसम्बर को पेश करने का आदेश दिया था। सौम्या की गिरफ्तारी के बाद ED ने जेल में बंद आरोपियों से भी पूछताछ की है। अफसरों का कहना है पूछताछ में कुछ नये तथ्य सामने आए हैं। उनकी पुष्टि के लिए सभी आरोपियों के बयानों को क्रॉस चेक किया जा रहा है। जल्दी ही इस मामले में कुछ नई गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
