बिलासपुर। मिनोचा कालोनी में उसलपुर मुख्यमार्ग के किनारे सरकारी जमीन पर बने अवैध दुकान पर आज निगम का बुलडोजर चला। नगर निगम आयुक्त ने खड़े होकर दुकान पर बुल्डोजर चलवाया। निगम की इस कार्रवाई पर जमकर बवाल मचा। निगम ने यहां के 27 बेजा कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया है।
नगर निगम का अमला मंगलवार को बुलडोजर लेकर उसलापुर पहुंचा। मुख्यमार्ग के किनारे किनारे बनी “हरी चटनी” रेस्टोरेंट को जमीदोज कर दिया। निगम की यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई। निगम की कार्रवाई के दौरान बेजाकब्जाधारी कारण सिंह ने अधिकारियों को बताया कि इस लाइन के सभी निर्माण बेजा कब्जा पर बना है लिहाजा सभी को तोड़ा जाय। जब अधिकारियों ने नक्शा निकलकर देखा तो होश उड़ गए। यहां पर शहर के दो दर्जन से अधिक रसूखदारों ने सरकारी जमीन पर बेजा कब्जा कर आलीशान बंगला बना लिए है। यह पूरा एरिया मिनोचा कालोनी के नाम से जाना जाता है। किसी ने बंगले बना लिए तो किसी ने पेट्रोल पंप तक खोल लिए। कइयों ने तो आलीशान दुकानें बना लिए है। विडंबना तो ये है कि अरबों की सरकारी जमीन पर बेजाकब्जा होता रहा और कलेक्टर, कमिश्नर और निगम के अधिकारी मूक बने रहे और निर्माण की अनुमति देते रहे। जिस जमीन पर दुकान बनाकर हरी चटनी रेस्टोरेंट चल रहा था वह भी लंबे समय तक बेजाकाधाधारी ने लंबे समय से घेरकर रखा था और अनुकूल समय देखकर दुकान बनवा लिए। यदि शिकायत नहीं होती तो निगम के अधिकारी इस पर कार्रवाई करते इस पर भी संदेह था। अब इसी बहाने इस लाइन की सभी बेजाकब्जा हटाने का अवसर निगम को मिल गया है।
00 पहले रेलवे की थी जमीन
1932 से 1935 के दौरान शासन की ओर से पुराना बस स्टैंड से उसलापुर और मुंगेली रोड सकरी से पहले तक की जमीन को रेलवे को आबंटित की गई थी। इसमें खसरा नंबर 1552 सहित कई अन्य नंबरों की जमीनें शामिल हैं। रेलवे लाइन का निर्माण नहीं होने के कारण यह जमीन नगर निगम को बंदोबस्त के लिए दे दी गई थी। लेकिन गहरी नींद में सो रहे नगर निगम इस जमीन को सहेज नहीं पाई और नाली से अंदर 80 फीट चौड़ी जमीन पर बेजाकब्जा कर आलीशान बंगला और दुकान बना लिए। यहां पर बेजा कब्जा नर्मदा नगर से लेकर उसलापुर तक है।
00 27 कब्जाधारियों को नोटिस
नगर निगम के अफसरों ने बताया कि सालों पुरानी रेलवे की इस जमीन पर अब 80 फीट की स्मार्ट सड़क बनाने की योजना है, जिसके लिए कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर कब्जा खाली करने के लिए कहा गया है। नगर निगम द्वारा दावा किया जा रहा है कि उसलापुर में नगर निगम की जमीन को खाली कराने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
00 कब्जे की जमीन पर पेट्रोल पंप और हास्पिटल भी
बताया गया कि रेलवे को आबंटित यह जमीन अब राज्य सरकार के नाम पर है। अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता के कारण और नगर निगम प्रशासन की मिलीभगत से रसूखदारों ने इस कब्जा कर लिया है। यहां सरकारी जमीन पर पेट्रोल, पंप, लकड़ी टॉल और हास्पिटल बना लिया गया है, जिस पर नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
