बिलासपुर। निगम कमिश्नर वासु जैन की अगुवाई में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। कल उस्लापुर रोड में हरी चटनी नामक रेस्टोरेंट को हटाने के बाद आज दूसरे दिन उसके आस-पास के ममता फेब्रिकेशन,हरप्रीत सिंह भगत, दलजीत कालरा,हरविंदर कालरा द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध निर्माण को हटाया गया है। वहीं दोपहर में मां महामाया चौक से नूतन चौक तक सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा सड़क और फूटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और सामान को जब्त कर लिया गया है।
शहर में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ निगम कमिश्नर श्री वासु जैन ने खुद मोर्चा संभाला है। आज शाम को पुराने पुल से गोल बाजार तक दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है और सामानों को जब्त कर लिया गया है। जबड़ापारा में नाला के ऊपर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
