रायपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में एक बार फिर कांग्रेस का जादू चला है। कांग्रेस की उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम को 21 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी है। इस जीत के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है।
कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी पहले राउंड से ही ब्रम्हानंद नेताम पर बढ़त बनाई हुई थीं। बढ़त का यह सिलसिला आखिरी राउंड तक बना रहा। शाम को जब अंतिम राउंड की घोषणा हुई तो कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। मतदान केंद्र के बाहर जमकर आतिशबाजी की गई। जब कलेक्टर सावित्री मांडवी को जीत का प्रमाणपत्र दिया तो प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुंच गए थे। प्रमाण पत्र लेने के बाद भानुप्रतापपुर में आतिशबाजी के साथ रैली निकाली गई। चुनाव परिणाम आने के बाद राजधानी के कांग्रेस कार्यालय में भी जश्न का माहौल बना रहा। लोग एक दूसरे को बधाई देते रहे। इस उप चुनाव सावित्री मांडवी को 65 हजार 327 वोट, ब्रम्हानंद नेताम को 44 हजार 229 और अकबरराम कोर्राम को 23 हजार 321 वोट मिले।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
