बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 48 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके अलावा कुछ दिन पहले राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए जो 189 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था उसमे पदों की संख्या बढ़ाई जा रही है। पदों में बढ़ोतरी करने के बाद अब 200 से ज्यादा पदों को इसमें शामिल किया जा रहा है। इसमें डीएसपी का पद भी शामिल शामिल रहेगा है। पहले एक भी पद डीएसपी का नहीं था। इस बार इसकी संख्या करीब 10 रहएगी।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज के 48 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। सिविल जज की भर्ती के लिए 12 दिसंबर से आवेदन किया जा सकता है। जबकि अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2022 है। जारी विज्ञापन के अनुसार 26 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा होनी है। बता दें कि दो साल बाद यह परीक्षा होगी। इससे पहले कोरोना की वजह से परीक्षा नहीं हो पाई थी। हाल ही में पीएससी ने डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य पदों के लिए वैकेंसी जारी की है। बता दें कि आरक्षण के संबंध में हाईकोर्ट के फैसले के बाद पीएससी की भर्तियों के संबंध में संशय की स्थिति थी। पीएससी का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद एक बार फिर युवाओं में उत्साह है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से अभी जो विज्ञापन जारी किया गया है उसमें डिप्टी कलेक्टर, वित्त, खाद्य और जिला आबकारी अधिकारी, नायब तहसीलदार समेत कई पद शामिल हैं। इसमें डिप्टी कलेक्टर के लिए 15 और सबसे ज्यादा 70 पद नायब तहसीलदार के हैं। अभी तक जारी अधिसूचना के अनुसार 189 पदों के लिए परीक्षा होगी, लेकिन अब 200 से ज्यादा पदों को इसमें शामिल किया जा रहा है। इसमें डीएसपी का पद भी शामिल किया जा रहा है। पहले एक भी पद डीएसपी का नहीं था। पिछले साल आयोजित परीक्षा में 30 पोस्ट डीएसपी के लिए थे, इस बार इसकी संख्या करीब 10 रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
