बिलासपुर। शहर से लगे लोखंडी धुरीपारा में भू माफिया बेखौफ होकर अवैध प्लाटिंग कर रहे है। लेकिन इसकी खबर न तो पटवारी को है और न ही तहसीलदार और एसडीएम को है। जब जमीनी स्तर के अधिकारियों को इसकी खबर नही तो ऐसी चेंबर में बैठकर जिला चलाने वाले कलेक्टर को खबर होगी इसकी उम्मीद करना भी बेमानी है।
जिले में भूमाफिया किस हद तक बेखौफ है इसकी बानगी देखना है तो शहर से बाहर किसी भी सड़क पर निकल जाइए। चारों तरफ बेखौफ होकर अवैध प्लाटिंग कर लोगों को बेचा जा रहा है। प्लाटिंग करने में भू माफिया हर स्तर पर नियम कानून की धज्जियां उड़ा रहे है। आज हम बात कर रहे है मंगला और लोखंडी के बीच धुरीपारा की, यहां पर भू माफिया एक नही, दो नहीं 14 एकड़ में अवैध प्लाटिंग कर रहे है। मौके पर जमीन की लेबलिंग हो गई, कच्ची सड़क बन गई, प्लाट कट गए लेकिन क्षेत्र के न तो पटवारी को खबर है और न ही तहसीलदार को खबर है। मतलब साफ है पटवारी अपने हलके से गायब है और तहसीलदार अपने चेंबर से बाहर नहीं निकल रहे है, या फिर पटवारी और तहसीलदार भू माफिया से “अंडर टेबल” हाथ मिला लिए है। जब राजस्व विभाग का मैदानी अमला भू माफिया के प्रभाव में है तो एसडीएम और कलेक्टर को इसकी जानकारी होगी इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती।
00 सड़क में टेंट लगाकर बेच रहे है प्लाट
शहर के बाहर चारों ओर मुख्यमार्ग में टेंट लगाकर प्लाटों की बिक्री की जा रही है। दुनियाभर के लोगों को दिखाई दे रहा है लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारियों को यह सब नहीं दिखता। लोखंडी में भू माफिया ने जो अवैध प्लाटिंग किया है उसे 12 सौ रुपए स्क्वेयर फिट के हिसाब से बेच रहा है। लोग रोज मौके पर पहुंचकर प्लाट का मुआयना कर सौदा कर रहे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
