जयसिंह और कलेक्टर के बीच फिर से झगड़े की खबर, कहा – कलेक्टरी करने आया है या घूसखोरी करने, बता देता हूं.. ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बल्कि कलेक्टर शिफ्ट होगा

बिलासपुर। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का अपने गृह जिले के अधिकारियों से पटरी बैठ ही नही रही है। पहले कलेक्टर रानू साहू से विवाद हुआ अब उनके रडार में संजीव झा भी आ गए है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो कह रहे है की कलेक्टर – कलेक्टोरी करने आया है या घूसखोरी करने आया है …, उनको कह देना की ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट नही होगा बल्कि कलेक्टर शिफ्ट हो जाएंगे…, वो ये भी कह रहे है की बहुत बर्दास्त कर लिया अब नहीं करूंगा …, उनके तेवर से लग रहा है वो मंत्री पद से स्टीफा भी दे सकते है। दरअसल बरबसपुर में बनने वाले नए ट्रांसपोर्ट नगर रोड़ा लगाए जाने पर भड़के हुए थे।
जिले में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का अधिकारियों को फटकारते हुए वीडियो सामने आया है,जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को कलेक्टर संजीव झा के बहाने फटकार लगाते हुए कहा कि यहां ”कलेक्टरी करने आया है या घूसखोरी करने…
बरबसपुर पहुंचे मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अधिकारियों के सामने कलेक्टर को खुली धमकी दी। उन्होंने कहा कि ये ट्रांसपोर्ट नगर कहीं शिफ्ट नहीं होगा, अगर कोई शिफ्ट होगा तो वो है कलेक्टर। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ट्रांसपोर्ट नगर को बरबसपुर से हटाकर झगहरा गांव में शिफ्ट करने से नाराज थे।
शुक्रवार को मंत्री के बुलावे पर कलेक्टर संजीव झा (Collector Sanjeev Jha) नहीं पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि मैंने मुख्य सचिव से पता किया है कलेक्टर ने कोई छुट्टी नहीं ली है और ना ही उसकी तबियत खराब है। इस दौरान ADM विजेंद्र पाटले, SDM सीमा पात्रे और तहसीलदार मुकेश देवांगन मौके पर मौजूद थे। राजस्व मंत्री ने कोरबा जिले के अफसरों को सख्त शब्दों में हिदायत दी कि टीपी नगर तो बरबसपुर में ही बनेगा।
दरअसल कोरबा शहर के बीचोंबीच टीपी नगर संचालित है। जहां हजारों ट्रकों की मरम्मत होती है। इसके कारण मुख्य मार्केट प्रभावित होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस टीपी नगर को शहर से दूर स्थापित करने के लिए योजना बनाई गई। बरबसपुर में नया ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की योजना बनाई गई। इसके लिए जमीन प्रस्तावित हो गई, लेकिन अब एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। जिसके चलते खुद प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को सामने आना पड़ा। जयसिंह अग्रवाल ने प्रस्तावित जमीन के पास पहुंचकर पहले अफसरों को बुलाया और जमकर फटकार लगाई।
जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि ये जमीन न्यू टीपी नगर के लिए प्रस्तावित था, लेकिन अब कलेक्टर संजीव झा, अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले और अन्य अफसरों की लापरवाही के कारण जमीन को बदला जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कितना भी कोई अपने को पावरफुल अधिकारी समझता हो, मेरे विधानसभा क्षेत्र में किसी की मनमर्जी या गुंडागर्दी चलने नहीं दूंगा। नए ट्रांसपोर्टनगर का बनना शहर विकास व नागरिकों की सुविधा के लिए जरूरी है। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने उसकी जानकारी उन्हें पहले दी थी। शुक्रवार की दोपहर राजस्व मंत्री, महापौर सहित अन्य नगरीय निकाय प्रतिनिधि बरबसपुर पहुंचे। वहां पहले से ही सूचना पर आयुक्त प्रभाकर पांडेय, एडीएम विजेन्द्र पाटले, एसडीएम सीमा पात्रे, तहसीलदार मुकेश देवांगन भी मौजूद थे।
जयसिंह अग्रवाल ने अधिकारियों को निशाने पर कहा कि जब सारी औपचारिकताएं और अनुमति नए ट्रांसपोर्टनगर के लिए हो चुकी है, तब उसमें क्यों रोड़ा डाला जा रहा है। तहसीलदार मुकेश देवांगन से कहा कि उन्होंने पत्र कैसे लिखा, मुकेश देवांगन ने उन्हें फाइल दिखाते हुए कहा कि सर फाइल पहले से आई है। तब जयसिंह ने कहा कि फाइल चलती नहीं चलाई जाती है। एसडीएम सीमा पात्रे ने उस प्रस्तावित जमीन के पास कब्जे व निजी जमीन की बात कहनी चाही, तब मंत्री ने कहा कि सरकार का सही काम आप ही लोग गलत करवा रहे है।
इस दौरान कोरबा में नियम विरुद्ध कहीं भी राख डंप किए जाने से नाराज मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शुक्रवार को अधिकारियों की जमकर क्लास ली। मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मौके पर ही अपर कलेक्टर, नियम आयुक्त और एसडीएम को जमकर फटकार लगाई। कोरबा-चांपा मार्ग पर भिलाईखुर्द वार्ड के पास बड़े क्षेत्र में राखड़ डंप कर दिया गया है। यहां नियम के विरुद्ध राख का पहाड़ खड़ा किया गया है। अफसरों की इस लापरवाही से आम लोगों की मुश्किल बढ़ गई है।
लोगों की परेशानी को देखते हुए मंत्री जयसिंह अग्रवाल खुद भिलाईखुर्द पहुंचे और मौके पर ही अधिकारियों की क्लास लगाई। जयसिंह अग्रवाल ने अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर राख को शिफ्ट नहीं किया गया, तो अच्छा नहीं होगा। साथ ही उन्होंने शहर के बीच से ट्रकों की ट्रांसपोर्टिंग रोकने के निर्देश भी दिए हैं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *