बिलासपुर। रेलवे में खेल कोटे से 21 और सांस्कृतिक कोटे से 02 लोगों को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होते ही पिछले दरवाजे से नौकरी हथियाने का षड्यंत्र भी शुरू हो गया है। कई आवेदक फर्जी प्रमाणपत्र खरीदने या बनवाने की व्यवस्था में लगे हुए है। रेलवे में खेल कोटे से नौकरी करने वालों के प्रमाण पत्र की जांच हो तो एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में खेल कोटे के अंतर्गत ग्रुप ‘सी‘ संवर्ग, लेवल-4/ लेवल-5 (7वां सीपीसी/जीपी रु. 2400/2800/-6वां सीपीसी) के 05 (पांच) रिक्तियों व लेवल-2/ लेवल-3 (7वां सीपीसी/जीपी रु. 1900/2000/-6वां सीपीसी) के 16 (सोलह) रिक्तियों तथा सांस्कृतिक कोटे के अंतर्गत ग्रुप ‘सी‘ संवर्ग, लेवल-2/ (7वां सीपीसी/जीपी रु. 1900) के 02 (दो) रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
सांस्कृतिक कोटे के अन्तर्गत ग्रुप ‘सी‘ के दो पदों में भर्ती हेतु सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थानों से संबंधित शास्त्रीय नृत्य (कत्थक एवं ओडिसी) प्रभाग में डिग्री/डिप्लोमा/प्रमाणपत्र धारक दिनांक 02 दिसंबर’2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। विस्तृत जानकारी, अधिसूचना “Employment News” एवं “रोजगार समाचार” के दिनांक 12 नवंबर- 18 नवंबर’ 2022 वाले अंक में प्रकाशित किया गया है । इसके साथ ही विस्तृत जानकारी, अधिसूचना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वेब साईट (www.secr.indianrailways.gov.in) पर भी देखी जा सकती है ।
इसी प्रकार खेल कोटे के अंतर्गत बॉक्सिंग (महिला) के 02 रिक्तियाँ, हैंडबाल (महिला) के 03 रिक्तियाँ, खो-खो (पुरुष) के 03 रिक्तियाँ, एथलेटिक्स (महिला एवं पुरुष) के 05 रिक्तियाँ, बास्केटबाल (महिला) के 03 रिक्तियाँ, क्रिकेट (पुरुष) के 02 रिक्तियाँ, क्रॉसकंट्री (महिला एवं पुरुष) के 02 रिक्तियाँ तथा पावर लिफ्टिंग (पुरुष) के 02 रिक्तियों पर इन खेलों में विशेष अहर्ता रखने वाले खिलाड़ी दिनांक 25 दिसंबर’ 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। विस्तृत जानकारी, अधिसूचना “Employment News” एवं ‘रोजगार समाचार‘ के दिनांक 26 नवंबर- 02 दिसंबर’ 2022 वाले अंक में प्रकाशित किया जाएगा। इसके साथ ही विस्तृत जानकारी,अधिसूचना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वेब साईट (www.secr.indianrailways.gov.in) पर भी देखी जा सकती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
