बिलासपुर। उस्लापुर रोड में दुकान के बाहर पक्का निर्माण और शेड लगाकर किए गए अतिक्रमण को आज नगर निगम ने ढहा दिया। शहर में अतिक्रमण को हटाने नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज निगम कमिश्नर श्री वासु जैन के निर्देश पर उस्लापुर रोड में राजेन्द्र अग्रवाल, 2 कमलावती गुप्ता, गुप्ता फर्नीचर,साई चांट भंडार,देवेंद्र सिंह यादव,डाॅ. कलवानी, दलजीत सिंह,साहू चाट भंडार और आशुतोष पाठक के द्वारा किए अतिक्रमण को हटाया गया। नगर पालिक निगम कमिश्नर वासु जैन ने उस्लापुर समेत शहर भर में किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए है। इसके लिए अतिक्रमण शाखा और भवन शाखा सर्वे कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
अतिक्रमण के खिलाफ पुराना बस स्टैंड एरिया में चला निगम और पुलिस का अभियान
इसके पहले शुक्रवार को सत्यम चौक से पुराना बस स्टैंड तक तक सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा सड़क और फूटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और सामान को जब्त कर लिया गया था। इसके अलावा अग्रसेन चौक स्थित सुपर बाजार में पार्किंग को बंद करके रखा गया था जिसे खोलकर खाली कराया गया। शुक्रवार शाम को सत्यम चौक से पुराना बस स्टैंड तक अतिक्रमण शाखा और यातायात विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
