बिलासपुर। प्रेमी को अपनी प्रेमिका के चरित्र पर संदेह था। लिहाजा उसने प्रेमिका की पहले गला दबाकर हत्या कर दी बाद में उसके सिर को पत्थर पटककर कुचल दिया। रविवार सुबह युवक ने खुद ही तोरवा थाने में आकर सरेंडर कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बापू नगर निवासी यस खुसरैल से नाबालिग का प्रेम प्रसंग था। प्रेमी को अपनी प्रेमिका पर शक था कि वह किसी और युवक से मिलजुल रही है। इस बात से वह नाराज था। शनिवार की शाम आरोपी प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका से संपर्क किया तो उसने सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में होना बताया। उसके बाद प्रेमी यस भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच में वाद विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की आरोपी ने पहले नाबालिग का गला दबाया उसके बाद पास में रखे पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया। घटना के बाद से आरोपी आसपास घूमता रहा। फिर रविवार सुबह आरोपी तोरवा थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, क्योंकि मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। तोरवा पुलिस ने आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस के सुपुर्द किया।
घटना की सूचना पाकर सिरगिट्टी थाना प्रभारी पौरुष पुर्रे अपनी टीम के साथ मौके पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी यश खुशरैल सिरगिट्टी पुलिस के गिरफ्त में है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। इधर पुलिस ने शव पंचनामा और पोस्ट मार्टम के बाद परिजन को सौप दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
