बिलासपुर। कंपनी गार्डन में रविवार सुबह चाकू बाजी हो गई। चाकूबाजी की इस घटना में युवक घायल हो गया है। सिम्स के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर जांघ में अटके चाकू को निकाल लिया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई है।
रविवार सुबह शहर के विवेकानंद उद्यान (कंपनी गार्डन) लोग मॉर्निंग वॉक में आए थे। कोई पैदल चल रहा था तो कोई योग और प्राणायाम कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग झूला झूलने का भी आनंद ले रहे थे। मगरपारा निवासी रघु यादव भी सुबह कंपनी गार्डन में घूमने गया था। रघु यादव विवेकानंद उद्यान में लगे झूले पर झूला झूल रहा था। इसी दौरान चांटीडीह क्षेत्र के कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उसे झूला से उतरने के लिए कहने लगे। जब रघु ने झूले से उतरने से इनकार किया तो आरोपियों के साथ रघु का विवाद होने लगा। इसके बाद बदमाशों ने रघु यादव की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने अपने पास रखे चाकू से रघु यादव पर जानलेवा हमला किया। चाकू रघु यादव के जांघ में घुस गया। चाकूबाजी के बाद बदमाश भाग खड़े हुए, लेकिन उनका चाकू रघु यादव के जांघ में फंसा रह गया। चाकूबाजी की इस घटना से गार्डन में कोहराम मच गया, लोग इधर उधर भागने लगे। तभी घटना के बाद खून से लथपथ रघु यादव को लेकर कुछ लोग तुरंत सिम्स पहुंचे। लेकिन तत्काल वहां पर उसका उपचार शुरू नही हुआ क्योंकि सिम्स का स्टाफ मौजूद नहीं था। घायल युवक के साथ मौजूद धनंजय गोस्वामी ने डीन से लेकर तमाम चिकित्सकों को फोन लगाया लेकिन कोई नहीं आया। आखिरकार दोपहर 12:00 बजे जाकर घायल युवक का ऑपरेशन हो पाया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उसकी जांघ में फंसे चाकू को बाहर निकाला।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026छठ पूजा के लिए समिति गठित, प्रवीण झा बने अध्यक्ष और विनोद सिंह सचिव
UncategorizedOctober 27, 2026DGP ने किया CSP कार्यालय और पचपेड़ी थाना के नए भवन का लोकार्पण, रतनपुर में बना ई-मालखाना
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
