रायपुर। भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री ने आज एक तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया है। इसी तरह एक किसान ने गोबर का भुगतान नहीं होने की शिकायत की तो कलेक्टर को जांच करने के निर्देश दिए।
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान तालाब का गलत बंटवारा करने वाले तहसीलदार की शिकायत आने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बसना के तहसीलदार रामप्रसाद बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। इसी तरह दुर्गा मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि पांच क्विंटल गोबर बेचा है, 6 महीने से राशि नहीं मिली है। इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जांच कराने निर्देश दिए। विमला पटेल ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट से एक लाख बत्तीस हजार रुपए की आमदनी हुई है, प्रत्येक समूह के सदस्य को दस हजार रुपए मिले हैं। रतनी बाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसका राशन कार्ड नहीं है, बेटों के नाम से है, लेकिन मेरा नहीं बना है, दो-तीन माह से आवेदन दिया है। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल राशन कार्ड बनवाने के निर्देश कलेक्टर को दिए।
मुख्यमंत्री ने बसना, पिरदा में की गई घोषणाएं
1. पिरदा में महाविद्यालय हेतु नया भवन निर्माण कराया जायेगा।
2. ग्राम पिरदा में उप तहसील खोली जायेगी।
3. ग्राम पंचायत सांकरा एवं पिरदा का नगर पंचायत में उन्नयन किया जायेगा।
4. सांकरा परस्रावानी मार्ग से रिखा दादर तक सड़क निर्माण कराया जायेगा।
5. कुडेकेल नाला में नवीन पुल का निर्माण कराया जायेगा।
6. ग्राम सांकरा में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला जायेगा ।
7. नपं बसना में गौरव पथ का निर्माण किया जायेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
