करगीरोड (कोटा)। कोटा घोंघा जलाशय में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत् भरनी सीआरपीएफ कैंप अधिकारियों ने घोंघा जलाशय के आसपास घनें जंगलों में पर्यटक स्थल होने से दिन भर यहां परिवार सहित दूर दूर से आते है और मनोरंजन करते वहीं पर्यटन स्थल होने से घोंघा जलाशय के आसपास और घने जंगलों में प्लास्टिक दोना पत्तल, पानी बालटल, कैरी बैग और भी अन्य समाग्री कचरा चारों ओर फैला रहता था जिससे पर्यावरण दूषित हो रहा था और इससे जंगली जानवरों को भी सेहत के लिए हानिकर है इन सभी को मद्देनजर रखते हुए सीआरपीएफ कैंप भरनी के जवानों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान चलाया और घोंघा जलाशय के आसपास घनें जंगलों के पास फैले कचरा को सफाई किया गया, स्वच्छता अभियान में सीआरपीएफ कैंप के कमाण्डेण्ट अधिकारियों ने भी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए, घोंघा जलाशय में स्वच्छता अभियान के बाद देशभक्त गीत के का आनंद लिया और कैंप में वनभोजन का आनंद लिया गया घोंघा जलाशय में सीआरपीएफ कैंप के मुख्य रूप से पुलिस मुख्य उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण मिश्रा, कमाण्डेण्ट रामविलास गुप्ता, उप कमाण्डेण्ट मयंक डिकसेना, सहायक कमाण्डेण्ट अंकित कुमार साथ ही जल संसाधन विभाग के ए के सोमावार मुख्य अभियंता, आई ए सिद्दीकी कार्यपालन अभियंता, आर पी साहू, वी के खरे, एस डी सिंग एस के दास अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त जल संसाधन विभाग स्टॉफ ने भी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
