बिलासपुर। कृषि विभाग ने तखतपुर विकासखण्ड के गनियारी में संचालित दो खाद दुकानों में अवैध रूप से भण्डारित 27.72 मीटरिक टन यूरिया जब्त किया है। जब्त खाद को विक्रय पर रोक लगा दी है। स्रोत प्रमाण पत्र नहीं होने के बावजूद दुकानदारों द्वारा इस खाद की बिक्री की जा रही थी। उप संचालक कृषि के निर्देश पर गनियारी में संचालित मेसर्स दानी कृषि परामर्श केन्द्र एवं मेसर्स लवकेश खाद भण्डार का उर्वरक निरीक्षकों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि बीव्हीएफसीएल कम्पनी की यूरिया बगैर स्त्रोत प्रमाण पत्र के बेची जा रही थी। मेसर्स दानी कृषि परामर्श केन्द्र में 10.35 मीटरिक टन एवं लवकेश खाद भण्डार में 17.37 मीटरिक टन यूरिया का अवैध स्टॉक दुकानों में पाया गया। गौरतलब है कि उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अनुसार किसी भी खाद विक्रेता स्त्रोत प्रमाण पत्र के बगैर खाद बेचने की अनुमति नहीं है। फुटकर खाद विक्रेता को थोक विक्रेता से स्रोत प्रमाण पत्र प्राप्त कर और इसे प्राधिकृत अधिकारी के अनुमोदन उपरांत ही वह खाद बेच सकेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
