जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में हंगामा, भाजपा सदस्यों ने बैठक का किया बहिष्कार, बाद में बिना बुलाए वापस भी लौटे

बिलासपुर। जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह और अशोक कौशिक जमीन में बैठ गए। लेकिन कार्रवाई शुरू होते ही दोनो बैठक का बहिस्कार कर दिया। उनके जाते ही भाजपा के सभी जिला पंचायत सदस्य सदन छोड़कर बाहर निकल गए। बाहर में मीडिया से चर्चा करने के बाद विक्रम सिंह तो बेलतारा निकल गए लेकिन विधायक कृष्णमूर्ति बांधी समेत भाजपा के सभी जिला पंचायत सदस्य वापस आकर बैठक में शामिल हुए।
दरअसल बैठक शुरू होते ही विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह ने बैठने की व्यवस्था पूछा, जिला पंचायत के कर्मचारी ने उनको सामने बैठने के लिए कह दिया। इसके बाद विक्रम सिंह अपने स्थान पर जाकर बैठ गए। जब बैठक शुरू हुई तो सभापति और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने विधायक प्रतिनिधियों के सामने बैठने पर आपत्ति की। इसके बाद विवाद शुरू हो गया बिल्हा और बेलतरा के विधायक प्रतिनिधियों ने विरोध किया और कहा कि इसके पहले भी विधायक और सांसद के प्रतिनिधि सामने बैठते रहे है, तो उनके सामने बैठने पर आपत्ति क्यों है। लेकिन इस विरोध को दरकिनार करते हुए अरुण सिंह चौहान दोनों को पीछे बैठने के लिए कहा। लेकिन विक्रम सिंह और अशोक कौशिक जहां बैठे थे वहीं बैठे रहने पर अड़ गए। तब दोनों पक्षों के जिला पंचायत सदस्यों के बीच विवाद होता रहा तब अध्यक्ष ने दस मिनट के लिए बैठक स्थगित कर दी। इसके बाद बैठक फिर शुरू हुई तो फिर विवाद शुरू हो गया और विक्रम सिंह और अशोक कौशिक जमीन में बैठ गए। इसके बाद जैसे ही बैठक की कार्रवाई शुरू हुई तो विक्रम सिंह और अशोक कौशिक ने बैठक का बहिस्कार कर दिया। बाद में भाजपा के सभी सदस्य भी बाहर निकल गए। हालांकि बाद में सभी सदस्य बैठक में वापस लौट गए और कार्यवाही में विधिवत भाग लेकर क्षेत्र की समस्या सदन रखा।
00 बांधी बेमन से बाहर निकले फिर वापस लौटे
विवाद के बाद जब भाजपा के सभी जिला पंचायत सदस्य और विधायक प्रतिनिधि बैठक का बहिस्कार कर बाहर निकले तो विधायक डॉ बांधी खड़े रहे। उन्हें बाहर निकलने के लिए लगभग दस मिनट का समय लग गया। लेकिन भाजपा के सभी सदस्य बाहर निकल गए तो अनमने ढंग से वो भी बाहर निकले और सदस्यों का समर्थन किया। लेकिन बाद में वो सदन में वापस आए और कार्यवाही में हिस्सा लिया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *