बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दिन सभी गोठानों, तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों और नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर सवेरे 11 बजे तथा प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर धान खरीदी केन्द्रों में दोपहर 3 बजे राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सवेरे 11 बजे जनता के नाम संदेश देंगे। कलेक्टर सौरभ कुमार ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है।
समान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीगढ़ गौरव दिवस मनाने के संबंध में सभी कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहां गया है कि राज्य में सभी गोठानों में 17 दिसम्बर 2022 को सवेरे 11 बजे किसाना,ें गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूर, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों के सदस्य, राजीव युवा मितान के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को आमंत्रित करते हुए शासन द्वारा विगत 4 वर्षो में विभिन्न योजनाओं में हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी। साथ शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी।
दोपहर 3 बजे प्राथमिक सोसायटी परिसर, धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को आमंत्रित कर शासन की कृषि संबंधि प्रमुख योजनाओं जैसे कि ब्याज मुक्त ऋण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की जानकारी दी जायेगी। प्रदेश के वन क्षेत्रों में इसी दिन सवेरे 11 बजे तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों और वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालय स्थलों पर भी किसनों एवं मजदूरों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। सभी जिलों में संचालित हाट बाजार स्लिों में भी लोगो को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर सवेरे 11 बजे से कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, इनमे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वार्ड के निवासियों को आमंत्रित करते हुए शासन की विगत 4 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 26, 2026स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई ताकत, NTPC के CSR मद से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगा 7.19 करोड़ रुपए का उपकरण, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण
बिलासपुरApril 26, 2026ऐतिहासिक नगरी मल्हार में मिला 2000 साल पुराना ताम्रपत्र, ज्ञान भारतम अभियान के तहत मिल रही है कई ऐतिहासिक पांडुलिपि और धरोहरें
दुर्गApril 25, 2026STF कांस्टेबल की पत्नी और बेटे की हत्या, बेटी घायल, आरोपी महिला गिरफ्तार, अवैध संबंध बना हत्या का कारण
बिलासपुरApril 25, 2026व्यापार विहार में पानी निकासी की समस्या, रेलवे, FCI और निगम अधिकारियों की बनेगी कमेटी
