आदतन अपराधी था संजू त्रिपाठी, अलग – अलग थानों में 27 से अधिक मामले दर्ज, सगे भाई पर किया था फरसा से हमला

बिलासपुर। सकरी ओवर ब्रिज के पास जिस संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या की गई है वह आदतन अपराधी था। अलग अलग थानों उसके खिलाफ 27 अपराध दर्ज है और उसके ऊपर सैकड़ों धाराएं लगी है। अपने सगे भाई पर प्राणघातक हमला करना उसका आखरी अपराध था।
कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री संजू त्रिपाठी की बुधवार शाम 4 बजे के आसपास सकरी के पहले सकरी बाईपास में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है की मृतक संजू त्रिपाठी अपने गांव सांवाताल के फार्म हाऊस से लौटकर बिलासपुर के कुदुदंड स्थित अपने घर जा रहा था। बिलासपुर-मुंगेली रोड पर सकरी बाईपास के पास पहुंचा ही था इसी दौरान 2 कार में कुछ बदमाश पहुंचे और उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। बताया जा रहा है स्पीड ब्रेकर के कारण कार धीमी हुई और हमलावर इसी का फायदा उठाकर हमला कर दिया। संजू गाड़ी चला रहा था यही कारण है ड्राइविंग सीट की खिड़की से सीधे संजू के सिर पर फायर किया गया है। कार की दूसरी ओर की विंडो के शीशे भी टूटे हुए हैं। जानकारों के अनुसार फायरिंग दोनों तरफ से की गई थी। हमलावर दो कारों में आए थे और बदमाशों ने अपना चेहरा ढक रखा था। फायरिंग की आवाज सुनकर घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों ने अपना चेहरा ढंक रखा था। जिसके चलते लोग उन्हें नहीं देख पाए हैं। कुछ लोगों के मुताबिक हमलावर दो कारों में सवार थे, लेकिन यह हमला इतना तेजी से हुआ कि लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही हमलावर भाग निकले। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग के बाद दो कार तेजी से अलग-अलग दिशा की ओर जाती दिखाई दी। इसमें एक कार बिलासपुर की ओर जबकि दूसरी कार पेंड्रीडीह बाईपास की ओर निकली।
पुलिस संजू के छोटे भाई कपिल त्रिपाठी की भी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि संजू ने दबंगई कर कई जमीनों को खाली कराया है, कब्जा किया है। वह जमीनों के सौदे भी डरा धमकाकर कराता था, इसके चलते उसकी कई लोगों से दुश्मनी भी थी। उसके खिलाफ हत्या, मारपीट, बलवा, अपहरण का प्रयास जैसी कई गंभीर धाराओं के तहत जिले के कई थानों में मामले दर्ज थे। उसे जिलाबदर करने की भी पहले तैयारी की गई थी, लेकिन वह अपने राजनीतिक रसूख से बच जाता था। अभी ताजा विवाद उसका अपने सगे छोटे भाई से हुआ था। जमीन-जायजाद के विवाद के बाद भाई के सिर पर उसने फरसा मार दिया था।
00 1992 से 2010 तक 27 मामले
संजू त्रिपाठी की हत्या के बाद बिलासपुर पुलिस ने उसका आपराधिक रिकॉर्ड की सूची जारी की है। कुदुदंड में रहने वाले संजू ने बचपन से ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। उसके खिलाफ 1992 में पहला केस दर्ज हुआ, जब वह 16 साल का था। उसने एक 13 साल के बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। 2010 तक उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, लूट, अपहरण, मारपीट, गाली गलौच करने जैसे कई संगीन अपराधों के 27 मामले दर्ज हो चुके थे। जिले के बाहर भी उसका आतंक था। मध्यप्रदेश के शहडोल-अनूपपुर में भी हत्या के मामले में उसका नाम आया था।
7 महीने पहले बिलासपुर में संजू त्रिपाठी ने जमीन विवाद में अपने ही भाई पर साथियों के साथ मिलकर डंडा और फरसा से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे कांस्टेबल पर भी हमला किया। उसने भागकर अपनी जान बचाई थी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *