करगीरोड कोटा। शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक शााला की छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत सौंदर्य एवं वेलनेस ट्रेड के कक्षा दसवीं और बारहवीं की छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण कराया गया । संस्था की प्राचार्य आशादत्ता के मार्गदर्शन में छात्राओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण श्वेता स्वर्णकार के द्वारा कोटा के आयरन जिम में फिटनेस एवं स्वास्थ्य की जानकारी के लिए भ्रमण कराया गया।
यहां छात्राओं ने जिम के प्रशिक्षक महेन्द्र दुबे के द्वारा विभिन्न प्रकार के एक्सरसाईज मशीन , वेट लिफिटंग एवं वर्कआउट की विस्तृत जानकारी प्रदान की जिसके द्वारा हेल्थ एवं फिटनेस की जानकारी छात्राओं ने उत्साह के साथ देखा और समझा।
इस दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी अपनी उत्सुकता को भी उजागर करते हुए कई सवाल पूछे तथा उसके उत्तर से संतुष्ट होते हुए भविष्य में जिम और हेल्थ के क्षेत्र में अपने रोजगार को समझा। औद्योगिक भ्रमण व्यवसायिक प्रशिक्षक श्वेता स्वर्णकार एवं पंकज गंधर्व के कुशल मार्गदर्शन में कराया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
