बिलासपुर। कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की हत्या के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस बीच पुलिस को अहम सुराग मिले है जिसमे एक कार जब्त की गई है, एक ऑडियो भी मिला है।
संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस को एक के बाद एक कई सुराग हाथ लगे है। कोटा रोड में मिली कर लावारिश हालत में मिली है जिसका उपयोग हत्या के लिए किया गया है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। इसके अलावा पुलिस को उस स्थान का भी पता लगा लिया है जहां शूटर्स सप्तहभर से रूके हुए थे। सूत्रों के अनुसार शूटर एक हफ्ते से शहर के सकरी थाना क्षेत्र के अमेरी में एक खंडहर नूमा मकान में रुके हुए थे। यह खंडाहनुमा मकान कपिल त्रिपाठी के घर से लगा हुआ है। जिससे स्पष्ट हो रहा है की हत्यारे कपिल को उसके घर में ही मारने की तैयारी करके आए थे। जिस जगह पर संदेही ठहरे हुए थे वंहा से बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतले, डिस्पोजल, सिगरेट रैपर के साथ ही अन्य प्रांतों में नशे में उपयोग किये जाने वाले पदार्थ के अवशेष मिले है। संदिग्ध युवक रात को ठंड में अलाव जलाकर शराबखोरी किया करते थे। शराब खोरी के बाद डिस्पोजल और अन्य नशीली पदार्थों के रैपर को नष्ट करने की कोशिश भी की गई है। इसके अलावा सूत्रों की माने तो पुलिस को मोबाइल से एक ऑडियो मिला है जो दो लोगों के बीच बातचीत है। इसमें प्लान “ए” फेल होने पर प्लान बी पर काम करने की बात हो रही है।
इधऱ सिम्स में मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के अनुसार मृतक के शरीर से पांच गोलियां निकाली गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस के हाथ नही लगे है, हालांकि जो सुराग मिले है उसके हिसाब से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026छठ पूजा के लिए समिति गठित, प्रवीण झा बने अध्यक्ष और विनोद सिंह सचिव
UncategorizedOctober 27, 2026DGP ने किया CSP कार्यालय और पचपेड़ी थाना के नए भवन का लोकार्पण, रतनपुर में बना ई-मालखाना
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
