शहर में फिर एक हत्या, कालेज के छात्र ने प्रिंसिपल के घर घुसकर हथौड़ी से किया वार, गले में मारा ब्लेड, सिर में गमला भी पटका

बिलासपुर। गुरुवार रात एक कालेज के छात्र ने प्रिंसपल की हत्या कर दी। छात्र को संदेह था की उसकी गर्लफ्रेंड से उसका अवैध संबंध है। उसे तंग भी करता था। पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
लिंक रोड निराला नगर के यश बैंक वाली गली में रहने वाले प्रदीप श्रीवास्तव (62) पचपेड़ी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे। उनकी पत्नी अनिता श्रीवास्तव भी तिफरा के परसदा स्थित हाईस्कूल में प्राचार्य है। गुरुवार की रात उनकी पत्नी घर के ऊपरी मंजिल में थीं। उस समय प्रदीप श्रीवास्तव घर के पोर्च में थे। तभी किसी अनजान युवक ने उनके सिर में हमला कर दिया। आवाज सुनकर सामने रहने वाले दीपक अग्रवाल की मां और भाई बाहर निकले। लेकिन, तब तक हमलावर भाग गया था और प्रदीप श्रीवास्तव पोर्च में खून से लथपथ पड़े थे। इस हत्या के मामले में तारबहार पुलिस ने एक युवक उपेंद्र कौशिक उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया।उपेंद्र ने बताया कि मृतक उसकी गर्लफ्रैंड को परेशान करता था अपने टीचर होने का फायदा उठाता था। इसलिए गुस्से में आकर उसने प्रदीप श्रीवास्तव को उसके घर जाकर मार दिया। आरोपी उपेंद्र को हिरासत में लिया गया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *