बिलासपुर। काम पर नहीं जाने की बात पर कर्मचारी के साथ मारपीट कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक पतिराम यादव आरोपी के डेयरी में दूध निकालने एवं साफ सफाई का काम करता था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की रविशंकर यादव पिता स्व. पति राम यादव उम्र 32 साल साकिन चकराकुण्ड, चोरभट्ठीकलाॅ थाना सकरी ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता पतिराम यादव निखील के डेयरी में दुध निकालने एवं साफ सफाई का काम करते थे। उसके दोनो पैर में दर्द होने के कारण काम में नहीं जा रहे थे। 13.12.2022 को दिन में करीब 10ः30 बजे आरोपीगण एक राय होकर ओमनी कमाक सी जी 10 एफ ए 7204 में मृतक को उसके गाव चकराकुण्ड में जाकर काम में नहीं जा रहा है कहकर माँ बहन की गदी गंदी गाली देकर एवं जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं लात से मार पीट कर काम कराने के लिए जबरदस्ती गाव से अपहरण कर ले गए। मारपीट करने से उनके पिता की मृत्यु हो गई। जब सिम्स में ले जाकर चेक कराया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी मृतक की शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गये। अपराध दर्ज करने के बाद आरोपियों को पकड़कर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लेकर घटना में प्रयुक्त ओमनी कार कमांक सी जी 10 एफ ए 7204 को जप्त किया गया है। मामले की अब तक की विवेचना से आरोपीयों के विरुद्ध के अपराध धारा के अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपीयो को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
01 निखिल कश्यप उर्फ मुन्ना पिता कमलेश कश्यप उम्र 32 साल साकिन दीनदयाल कालोनी मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
02 महेन्द्र सिंह पिता रज्जू सिंह राजपूत उम्र 30 साल साकिन बमईपुर थाना कुण्डा, जिला कवर्धा हाल मुकाम छेरका बांधा थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
