बृजमोहन ने कहा भाजपा के 15 साल को भूल जाओ, कांग्रेस के चार साल पर बात करने आया हूं, कहा – सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी का ATM बन गया है छत्तीसगढ़

बिलासपुर। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला और कहा की सारे अपराध पुलिस के संरक्षण में हो रहे है। इसके पीछे मुख्य वजह पुलिस की उगाही है। छत्तीसगढ़ राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी का ATM बन गया है। जब उनसे भाजपा सरकार के समय हुए कामों सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि मैं कांग्रेस सरकार के चार साल पर बात करने आया हूं भाजपा सरकार के 15 साल को भूल जाइए।
बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस सरकार की विफलता की लंबी फेहरिस्त गिनाई, विशेषकर कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा एक के बाद हत्या हो रही है, बलात्कार हो रहे है, बलात्कार हो रहा है, बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे है, लूट और डकैती की घटनाएं हो रही है। पूरा छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार के मामले में प्रदेश का स्थान देश में दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर है। प्रदेश में अपराध पुलिस के संरक्षण में हो रहा है। इसके पीछे अवैध मुख्य वजह अवैध उगाही है। जब पुलिस अवैध उगाही करेगी तो अपराध बढ़ेगा ही। छत्तीसगढ़ में विकास के कार्य बंद है। भ्रष्टाचार चरम पर है। छत्तीसगढ़ सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका का ATM बन गया है। सरकार ने कर्जा माफी का वादा किया था, क्या सभी किसानों के कर्ज माफ हुए ? बिजली बिल आधा करने का वादा हुआ था, क्या हो गया ? बिजली बिल दुगना हो गया है। उन्होंने कहा 2023 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार को जनता धूल चटाएगी और भाजपा की सरकार बनेगी। जब बृजमोहन अग्रवाल से पूछा गया कि अभी भाजपा के 14 विधायक है इनमे से 10 छजका के सहयोग से जीतकर आए है। इन 10 में से कितने लोग 2023 में लौटके आएंगे तो वो कोई स्पष्ट जवाब नही दे पाए केवल इतना खा की चुनाव है जो जीता वही सिकंदर है। जब भाजपा सरकार के समय के अपराध, भ्रष्टाचार और योजनाओं के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा की मैं कांग्रेस सरकार के चार के कार्यकाल और वर्तमान में हो रहे अपराध पर बात करने आया हूं भाजपा सरकार के 15 साल को भूल जाओ।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *