बिलासपुर। पुलिस आज संजू त्रिपाठी हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। क्योंकि जिन संदेहियों से पूछताछ की जा रही है उनसे लगभग हत्या का कारण स्पष्ट हो गया है। इसके अलावा सभी संदेहियों को कोर्ट में भी प्रस्तुत करना है।
कांग्रेस नेता और हिस्ट्री शीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड का सबसे बड़ा संदेही कपिल त्रिपाठी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसके बाद भी पुलिस आज मामले का खुलासा कर सकती है। अभी तक के जांच और विवेचना में कई चौकाने वाली बात सामने आ रही है। जिसमे पारिवारिक विवाद तो सामने आ ही रहा है। अवैध संबंध का भी मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है की जयनारायण त्रिपाठी एक लड़की को गोद लिया था। इससे जयनारायण त्रिपाठी और संजू त्रिपाठी दोनो के अवैध संबंध थे। दोनों आए दिन उसके साथ जबरदस्ती करते थे। बाद में उसकी शादी करने के बाद भी संजू उससे जबरदस्ती करता था। जबकि उसका पति इस बात को लेकर बहुत जिसमे रहता था। लिहाजा पुलिस पिछले दो दिन से जयनारायण त्रिपाठी की दत्तक पुत्री और उसके पति से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा जयनारायण त्रिपाठी और उसका पूरा परिवार पहले ही पुलिस के हिरासत में है। इस बीच पुलिस कपिल त्रिपाठी की उस स्कॉर्पियो को भी भिलाई के डी मार्ट के सामने से लावारिस हालत जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है की कपिल त्रिपाठी ने पिछले दो दिन से एक स्कार्पियों किराए पर ले रखी थी, जिसमें बैठकर अमेरी के ही कुछ बदमाश युवक शहर में घूम रहे थे और संजू पर नजर भी रख रहे थे। फिर वही स्कॉर्पियो भिलाई में पुलिस को मिली है। पुलिस की जांच में मृतक के भाई कपिल त्रिपाठी, उसके पिता जयनारायण त्रिपाठी पर संदेह ही है। यही कारण है की पुलिस ने कपिल की तलाश के लिए अलग-अलग जगहों के लिए तीन टीमें रवाना की है। इस हत्याकांड की सुई हर तरफ से मृतक के भाई कपिल त्रिपाठी पर ही घूम रही है। कपिल को बिलासपुर से भिलाई पहुंचाने वाले तीन नाम सामने आए हैं, जिनमें केदार सिंह, रवि सिंह और संजीव निर्मलकर शामिल हैं। पुलिस केदार और रवि सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
00 सभी गोलियां नही निकाल पाए
शूटर्स ने संजू के शरीर में दागी 10 गोलियां
गुरुवार को संजू त्रिपाठी के शव का सिम्स में पोस्टमॉर्टम किया गया। इससे पहले उसके शरीर से गोली निकालने के लिए एक्स-रे किया गया। एक्सरे के बाद उसके शरीर से चार गोलियां निकाली गई। एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि संजू के शरीर में 10 गोलियां दागी गई थी। जिसमें से चार गोलियां ही निकाली जा सकी है। एक्सरे के अनुसार पेट में 4 से 5 बुलेट, सीने में 3 से 4 बुलेट, कंधे में एक, सिर व जबड़े में 3 बुलेट दिखी हैं। लेकिन, डॉक्टर काफी प्रयास के बाद भी सभी गोलियों को नहीं निकाल पाए। उन्होंने बताया कि बॉडी से 7.62 एमएम की बुलेट मिली है, जो पिस्टल से चलाई गई होंगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
