रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में 33 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत के 14 कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिन कार्यो का भूमिपूजन किया उनमें नवा रायपुर में 4 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत से बनने वाले संत शिरोमणी गुरू घासीदास बाबा स्मारक एवं संग्रहालय, दुर्ग जिले के ग्राम परसदा में 9.39 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले अनुसूचित जाति(प्रयास) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्कूल सह कोचिंग केन्द्र भवन, बेमेतरा जिले के साजा में 1.52 करोड़ रूपए की लागत से 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, मुंगेली जिले के बरमपुर में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, लागत 1.52 करोड़ रूपए, मझगांव में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, लागत 1.52 करोड़ रूपए, लोरमी में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, लागत 1.52 करोड़ रूपए, लोरमी में ही 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या आश्रम, लागत 1.62 करोड़ रूपए, फास्टरपुर में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, लागत 1.91 करोड़ रूपए, लोरमी में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, लागत 1.52 करोड़ रूपए, रायपुर के मंदिर हसौद में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, लागत 1.52 करोड़ रूपए, रायपुर जिले के भिलाई में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, लागत 1.52 करोड़ रूपए और कबीरधाम जिले के ग्राम डबराभांठ में 1.62 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 50 सीटर अनुसूचित जाति कन्या आश्रम का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने बेमेतरा के साजा में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, लागत 1.91 करोड़ रूपए और राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में 1.91 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
00 न्याय के चार साल का विमोचन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों ’न्याय के चार साल’ एवं ’न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ का विमोचन किया। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय विनोद वर्मा और राजेश तिवारी, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, आदिम जाति कल्याण विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन और अंकित आनंद, जनसंपर्क सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा और संचालक जनसंपर्क सौमिल रंजन चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
00 तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री श्रीबघेल ने ’मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा’ की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 100 करोड़ रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।
00 सभी शालाओं, छात्रावासों, आश्रमों, शासकीय भवनों के रख रखाव और उन्नयन के लिए एक हजार करोड़ रूपए देने की घोषणा की।
00 तकनीकी शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन के लिए ’स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना’ की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 1200 करोड़ रूपए देने की घोषणा की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
