संजू त्रिपाठी हत्याकांड का खुलासा, बाप और भाई ने ही कराया हत्या, 10 लाख में हुआ सौदा, अवैध संबंध और संपत्ति विवाद बना कारण, गिरफ्तार आरोपी और उनकी भूमिका के बारे में जानने के लिए पढ़े खबर…

बिलासपुर। पुलिस ने कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने संजू त्रिपाठी के पिता जयनारायण और दत्तक पुत्री को गिरफ्तार किया है। जबकि कपिल त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। मामले में शूटर्स को छोड़कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की मुख्य वजह संपत्ति विवाद और अवैध संबंध ही है। हत्या करने के लिए 10 लाख रुपए में सुपारी दी गई थी।
बिलासागुड़ी में हत्याकांड का खुलासा करते हुए SSP पारुल माथुर ने बताया कि संजू त्रिपाठी की हरकत से पूरा परिवार परेशान था। शनिचरी बाजार में जयनारायण त्रिपाठी की चल है उसे संजू अपने नाम पर करने के लिए दबाव डाल रहा था। इसको लेकर वह अपने पिता से कई बार मारपीट कर चुका था। इसके अलावा पिता की दत्तक पुत्री से भी जबरदस्ती संबंध बनाता था। इसको लेकर भी पूरा परिवार संजू से परेशान था। यही कारण है की जयनारायण त्रिपाठी और छोटा पुत्र कपिल त्रिपाठी ने संजू की हत्या करने की योजना बनाई। कपिल त्रिपाठी ने हत्या के लिए उत्तर प्रदेश के पांच शूटर्स से 10 लाख रुपए में सौदा किया। हत्यारे हत्या के सप्तहभार पहले कपिल के फार्म हाउस में आकर रुक हुए थे। उनके लिए खाने पीने की व्यवस्था जयनारायण त्रिपाठी की दत्तक पुत्री, पति भरत तिवारी, आशीष तिवारी और रवि तिवारी करते थे। संजू की जिस दिन हत्या हुई उस दिन शूटर्स को यही लोग पूरी जानकारी दे रहे थे। संजू की हत्या करने के बाद सारे आरोपी अमन गुप्ता के एलेंट्रा, डिजायर और एक बलेनो से फरार हो गए। पुलिस ने कपिल त्रिपाठी लखनऊ एक्सप्रेस वे से दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है, उसे लेकर पुलिस आ रही है। तीनों नेपाल भागने की तैयारी में थे। इसके अलावा पुलिस ने जयनारायण त्रिपाठी, उसकी दत्तक पुत्री को और अमन गुप्ता पिता यशवंत गुप्ता को बिलासपुर से ही गिरफ्तार किया है। SSP पारुल माथुर ने बताया हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपए में एक पिस्टल और कट्टा रायगढ़ से खरीदा गया था। जिसका इस्तेमाल हत्या में किया गया।

गिरफ्तार आरोपी और उनकी भूमिका
01 जय नारायण त्रिपाठी पिता हरगोविन्द त्रिपाठी उम्र 73 साल नि0 मछली मार्केट के पीछे शनीचरी बाजार थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर हामु0 रोड नंबर 18 रामलू चौक पावर हाउस थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग:- मृतक संजू त्रिपाठी का पिता है। तथा पैतृक संपत्ति विवाद के कारण अपने छोटे बेटे कपिल त्रिपाठी के साथ मिलकर मोबाईल फोन में बात कर घटना साजिश रचा तथा घटना के बाद लगातार गुमराह कर मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी को बचाने का प्रयास करता रहा। भिलाई स्थित घर से एक नग पिस्टल बरामद हुआ है। जिसमें 02 राउंड 7.65 एमएम जिन्दा राउंड मैग्जीन में लगा है।

02. कपिल त्रिपाठी पिता जय नारायण त्रिपाठी उम्र 38 साल नि0 शैलेन्द्र नगर अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर छ०ग० :–घटना का मास्टर माइंड संपत्ति विवाद के कारण मृतक संजू त्रिपाठी की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है। पैतृक संपत्ति के कारण पूर्व में इसके साथ कुदुदंड के मकान में मृतक द्वारा मारपीट की गठ थी। इसके द्वारा स्थानीय एवं बाहर के अन्य शूटरो को बुलाकर अंजाम दिया गया है। योजना के तहत घटना के बाद छिपने हेतू जम्मू कश्मीर नेपाल, दिल्ली का पूर्व से रैकी कर चुका था। तथा घटना में खर्च हुये एवं हथियार खरीदी में खर्च हुये रकम की व्यवस्था भी इसी के द्वारा किया गया था। इसके पहले भी शूटरो को बुलाकर हत्या करने की योजना बना चुका था, परंतु योजना सफल नही हो सका था। शूटरो को अपने घर के पीछे स्थित स्वयं के मकान में रूकने की व्यवस्था किया। इसने अपराध में शामील अन्य आरोपियों को विश्वास दिलाया कि यह स्वयं बाहर रहकर इनकी मदद करेगा तथा भरत तिवारी, आशीष तिवारी, रवि तिवारी हथियार के साथ गिर० होते, उक्त हथियार को नियोजित तरीके से दो नग पिस्टल को शनीचरी वाले घर तथा एक नग पिस्टल को भिलाई से जप्त कराते, जो इस घटना में प्रयुक्त ही नही हुये है। कपिल त्रिपाठी इन्हें न्यायालय से दोषमुक्त कराने का भी आश्वासन दिया था।

03. सुमीत निर्मलकर पिता पंचराम निर्मलकर उम्र 24 साल नि0 घूरू अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर छ०ग० :- यह कपिल का मुख्य सहयोगी है। जिसने कपिल एवं अन्य आरोपियो के साथ मिलकर घटना की संपूर्ण योजना बनायी। घटना दिनांक को घटना के बाद से किराये की स्कार्पियो से भिलाई पहुंचा गया था। और कपिल त्रिपाठी के फरार होने में सहायोग किया तथा स्वयं भी कपिल त्रिपाठी के साथ फरार हो गया।

04. प्रेम श्रीवास उर्फ बजरंग श्रीवास पिता राजेश श्रीवास उम्र 30 साल नि0 मिनीबस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0 :- इस आरोपी के द्वारा कपिल त्रिपाठी की योजना के अनुसार उत्तरप्रदेश से 05 शूटरो को बुलाया तथा प्रकरण में प्रयुक्त पिस्टल खरीदने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन किया।

05. श्रीमति सुतित्रा त्रिपाठी पति कपिल त्रिपाठी उम्र 36 साल नि0 शैलेन्द्र नगर अमेरी थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग० :- यह कपिल त्रिपाठी की पत्नी है, जो षडयंत्र में आरोपियो की सहभागी थी। तथा घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा में स्थित अपने मायके पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में आरोपी कपिल त्रिपाठी के छिपने की व्यवस्था कराई थी।

06. दत्तक पुत्री :- आरोपी जयनारायण त्रिपाठी के शनीचरी बाजार स्थित मकान की दावेदार थी। संजू त्रिपाठी इसका शरीरिक शोषण करता था। जो संजू त्रिपाठी की हत्या करने के लिये अन्य आरोपियो को उकसाया। इसके घर से एक नग पिस्टल, एक नग देशी कट्टा बरामद हुआ है।

07. अमन गुप्ता पिता यशवंत गुप्ता उम्र 23 साल नि० मुंगेली नाका थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग० घटना में प्रयुक्त हुये वाहन स्विफ्ट डिजायर, एलेन्द्रा का स्वामी है जिसके द्वारा अपने वाहन का उपयोग अन्य आरोपियो के द्वारा घटना कारित करने व घटना बाद भागने में किया गया है। आरोपी अमन गुप्ता अपने अन्य साथियो के साथ मृतक संजू त्रिपाठी का रेकी कर शूटरों को घटना स्थल पर पहुंचने की सूचना दिया तथा घटना के बाद शूटरो को भागने में सहयोग किया। आरोपियो को शहडोल छोड़कर बिलासपुर वापस आ गया।

08. भरत तिवारी पिता रामफल तिवारी उम्र 42 साल नि० मछली मार्केट के पीछे शनीचरी थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ०ग० :- दत्तक पुत्री का पति है। जिसे मृतक संजू त्रिपाठी द्वारा दत्तक पुत्री के शारीरिक शोषण करने की जानकारी थी तथा मृतक संजू त्रिपाठी भी इसके साथ आये दिन मारपीट करता था, जिसके कारण कपिल त्रिपाठी की योजना में शामील होकर घटना दिनांक को संजू त्रिपाठी का रैकी किया और घटना के बाद अन्य आरोपियो के साथ फरार हो गया था।

09. आशीष तिवारी पिता विजय तिवारी उम्र 29 साल नि0 मछली मार्केट के पीछे शनीचरी थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ०ग० :- यह आरोपी भरत तिवारी का भतीजा है। इसने कपिल त्रिपाठी, भरत तिवारी आदि के साथ मिलकर घटना की योजना बनायी तथा शूटरों को भगाने में सहयोग किया। घटना स्थल का रैकी किया।

10. रवि तिवारी पिता व्यास तिवारी उम्र 32 साल नि० मछली मार्केट के पीछे शनीचरी थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ०ग० :- यह आरोपी भरत तिवारी का भांजा है। इसने कपिल त्रिपाठी, भरत तिवारी आदि के साथ मिलकर घटना की योजना बनायी तथा शूटरो को भगाने में सहयोग किया। घटना स्थल का रैकी किया। 11. राजेन्द्र सिंह ठाकुर :- यह आरोपी प्रेम श्रीवास के वाहन का चालक है। जिसे योजना के संबंध में पूर्ण जानकारी थी। जो घटना दिनांक को प्रेम श्रीवास के साथ था तथा शूटरो का भगाने में सहयोग किया है। इसके बाद फरार हो

गया। फरार आरोपियो का विवरण:- 05 अज्ञात शूटर व झारखंड एवं रायगढ़ के हथियार सप्लायर

घटना दिनांक 14.12.2022 को शाम 04.15 बजे थाना सकरी क्षेत्रांतर्गत स्थित खनिज बैरियर के पास बायपास रोड सकरी में मृतक प्राणनाथ उर्फ संजू त्रिपाठी पिता जयनारायण त्रिपाठी उम्र 42 साल नि० मिलन चौक कुदुदंड थाना सिविल लाईन बिलासपुर की अज्ञात हमलावरो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त सूचना पर श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री बद्रीनारायण मीणा, श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारूल माथूर, तत्काल घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल पर उपस्थित व्यक्तियो एवं मृतक की पत्नी सहित अन्य परिजनो से पूछताछ कर घटना के संबंध में प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की गई।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *