बिलासपुर। दुर्ग में आयोजित नत्या नारायण 2022 नेशनल अवार्ड में बिलासपुर की आराध्या शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
दुर्ग आदित्य नगर के कुशाभाऊ ठाकरे प्रांगण में आयोजित नृत्या नारायण 2022 के द्वारा ऑल इंडिया कॉम्पिटिशन आफ डांस नेशनल अवार्ड कार्यकम में बिलासपुर की आराध्या शुक्ला ने भरत नाट्यम नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
आराध्या शुक्ला 3 वर्ष की आयु से अनेकों मंच में भरत नाट्यम के नृत्य कला का प्रदर्शन करते आ रही है। महज 8 वर्ष की उम्र में भरतनाट्यम नृत्य में पांच अंतर्राष्ट्रीय एवम आठ राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त करने पर भारत ओलंपियाड की ओर से भारतीय बाल संस्कृति सम्मान का गौरव प्राप्त कर चुकी है, कुछ महीने पहले भिलाई में ऑल इंडिया डांसर एसोसिसियन (AIDA) नटवर गोपीकिशन नेशनल अवार्ड में भरत नाट्यम में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, टीवी शो इंडियन डांसिंग सुपर स्टार शो में देश में आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है,आराध्या शुक्ला ने अपने इस लगातार अच्छे प्रदर्शन से बिलासपुर के साथ साथ छत्तीसगढ़ का भी मान सम्मान बढ़ाया है।
आराध्या शुक्ला बिलासपुर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की कक्षा 3 की छात्रा है। बिलासपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला की सुपुत्री है, आराध्या की नृत्य शिक्षिका दिव्या चर्तुवेदी ने आराध्या को भरतनायम की शिक्षा देती आ रही है, आराध्या के इस प्रदर्शन से ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में एवम शुक्ला परिवार में हर्ष का माहौल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026छठ पूजा के लिए समिति गठित, प्रवीण झा बने अध्यक्ष और विनोद सिंह सचिव
UncategorizedOctober 27, 2026DGP ने किया CSP कार्यालय और पचपेड़ी थाना के नए भवन का लोकार्पण, रतनपुर में बना ई-मालखाना
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
