बिलासपुर। गौरहा परिवार का वार्षिक सम्मेलन ग्राम सकर्रा में आज सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का प्रारंभ भगवान इष्टदेव की पूजा अर्चना के साथ साथ हुआ। परिवार के वरिष्ठ पं राम लोचन गौरहा,अध्यक्ष दिनेश गौरहा, डा.जवाहर शर्मा गौरहा के द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वागत संबोधन सकर्रा परिवार के जितेंद्र गौरहा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर अध्यक्ष के द्वारा विचार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार की प्रगति के लिए परस्पर सहयोग और सहभागिता आवश्यक है। तेजी से बदलते सामाजिक पर्यावरण को रेखांकित करते हुए सचिव विरेन्द्र गौरहा के द्वारा व्यक्त किया गया कि अव्यवहारिक प्रथाओं के त्याग की आवश्यकता है। सचिव संजय शर्मा गौरहा ने अपने उद्बोधन में पारिवारिक एकता पर बल दिया। अपने समीक्षात्मक उद् बोधन में कार्यकारी अध्यक्ष उमेश गौरहा के द्वारा गौरहा परिवार की विरासत और गौरव पूर्ण परंपरा का उल्लेख किया गया। अवसर पर हरिश्चन्द्र गौरहा, अरविंद गौरहा, अशोक गौरहा, जि.पं.सदस्य अंकित गौरहा, राजेन्द्र गौरहा, मनीष गौरहा, श्रीमती विभा गौरहा ने भी संबोधित किया। संचालन धीरेन्द्र गौरहा के द्वारा किया गया। परिवार के प्रतिभाओं का सम्मान में भृगु गौरहा, अंशिता गौरहा, रित्विक गौरहा, सृष्टि गौरहा और रिशु गौरहा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान अर्जित करने कु रिचा गौरहा, कु आस्था गौरहा, संगम गौरहा को उत्कृष्ट पद पर नियुक्त होने पर अजय गौरहा, शत्रुहन गौरहा को उच्च पद पर पदोन्नति और लवकुमारी गौरहा को संघर्षशील महिला के रूप में सम्मनित किया गया। इस अवसर पर आगामी वार्षिक सम्मेलन ग्राम कुकेरा में पच्चीस दिसम्बर 2023 को आयोजित किया जाने का निश्चय हुआ। इष्टदेव भगवान की सामूहिक आरती के साथ सम्मेलन समाप्त होकर शोकसभा के रुप में परिणत हो गई कृतज्ञ परिवार ने वर्षभर के दिवंगतों परमानंद गौरहा (खैरी), अजय गौरहा, दुर्गा प्रसाद गौरहा, अनसूईया गौरहा, (सिंघरी), गोदावरी गौरहा, रविशंकर गौरहा, प्रमोद गौरहा (उर्तुम), गोविन्द गौरहा, मोछ गंगोत्री गौरहा सेमरा को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्मेलन में संतोष गौरहा, संजू गौरहा, विवेक गौरहा बालकृष्ण गौरहा, प्रणय गौरहा, धर्मेन्द्र गौरहा, सुदेश गौरहा, अनिल गौरहा, रामअवतार गौरहा, प्रणय शर्मा गौरहा, रजनी गौरहा, संध्या गौरहा, एकता गौरहा, सीमा गौरहा, झरना गौरहा, सीमा गौरहा, सुरेश गौरहा, सिद्धार्थ गौरहा, बृजेश गौरहा, निर्मेष गौरहा, अनिष गौरहा, सुरेन्द्र गौरहा सहित सभी ग्रामों कुकेरा, कर्मा, कडार, उरतुम, मोछ, सिंघरी, सेमरा, सिघनपुरी, बीजा, खैरी से वरिष्ठ जन व मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पं बंशीलाल गौरहा ने अपने आशीर्वचन के साथ ही समापन की घोषणा की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026छठ पूजा के लिए समिति गठित, प्रवीण झा बने अध्यक्ष और विनोद सिंह सचिव
UncategorizedOctober 27, 2026DGP ने किया CSP कार्यालय और पचपेड़ी थाना के नए भवन का लोकार्पण, रतनपुर में बना ई-मालखाना
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
