बिलासपुर। उधार में गुटखा नहीं देने पर दो युवकों ने पान ठेला में आग लगा दी। घटना से ठेला और उसमे रखा सामान जलकर राख हो गया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
उधार में गुटखा नहीं देने पर बदमाशों ने पान ठेले में आग लगा दी और देखते ही देखते ठेला जलकर राख हो गया। तारबाहर थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास आशीष कछवाहा पान ठेला चलता है। शनिवार की रात करीब 11:00 बजे संत तिवारी और निखिल कश्यप नाम के दो युवक उसकी दुकान में आए और उधार में गुटखा मांगा। आशीष ने उधार देने से दोनो को मना किया तो दोनों गाली गलौज करने लगे और पान ठेला को जला देने की धमकी दी। विवाद के बाद आशीष दुकान बंद कर घर चला गया। रात करीब 1:00 बजे आशीष की दुकान पर संत तिवारी और निखिल कश्यप पहुंचे और पेट्रोल डालकर ठेले में आग लगा दी, देखते देखते पान ठेला सहित उसमे रखा सब सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, दमकल ने आग पर काबू पाया। दूसरे दिन आशीष कछुआहा पिता गणेश निवासी निराला नगर बिलासपुर की रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद निखिल कश्यप पिता लक्ष्मीनाथ कश्यप उम्र 25वर्ष को कश्यप कालोनी से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवक को गिरफ्तार जरूर कर लिया है लेकिन सवाल ये उठ रहा है की जिस युवक के पास गुटखा के लिए पैसे नहीं थे उसके पास पेट्रोल खरीदने के लिए पैसा कहां से आया ?
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
