कोरबा। युवती को पेचकस से 51 बार हमलाकर मौत के घाट उतारने वाले युवक को पुलिस ने राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के साथ उसके ममेरे भाई को भी गिरफ्तार किया है जो उसे भागने में पुलिस की गतिविधियों की जानकारी दे रहा था।
रविवार की शाम मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर को सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंप हाउस कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती नील कुसुम पन्ना नामक युवती की हत्या कर अज्ञात आरोपी फरार हो गया था। एसपी संतोष सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में आरोपी के गिरफ्तारी के लिए चार अलग-अलग टीमें गठित की। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी जशपुर निवासी शाहबान खान को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। वारदात के बाद आरोपी अंबिकापुर में रुकने के बाद अहमदाबाद भाग गया था। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी थी। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे की मदद और आरोपी के बैंक डिटेल के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार करने में आखिरकार पुलिस को सफलता मिली है। वारदात के बाद भागने में सहयोग करने वाले आरोपी के मेमेरा भाई जशपुर का रहने वाला तबरेज खान उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से आरोपी शहबान खान का आधार कार्ड, अहमदाबाद से रायपुर तक आने के फ्लाइट का टिकट, रायपुर से कोरबा तक आने का बस का टिकट पुलिस ने जब्त किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर आरोपी शाहबान खान ने बताया कि वह पूर्व में सिटी बस में कंडक्टर था। उसी बस में मृतिका आना-जाना करती थी। बस में ही दोनों की पहचान हुई और दोनों आपस में प्रेम करने लगे, किंतु आरोपी कोरबा से काम छोड़कर आहदाबाद काम करने चला गया तो मृतका किसी दूसरे लड़के को पसंद करने लगी। जिसे वह कई बार मना किया था किंतु नहीं मानने पर त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में फंसकर समझाने की नीयत से कोरबा आया और मृतका के घर जाकर मिला, दोनो के मध्य शारीरिक संबंध भी बना। मृतिका को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान मृतका किसी दूसरे से प्रेम संबंध होने से इंकार करती रही, तब गुस्से में आकर उसने मृतिका का हत्या कर दिया। मामले में गिरफ्तार दूसरा आरोपी तबरेज खान मुख्य आरोपी शहबान खान का ममेरा भाई है जो कि इस मामले में आरोपी को छिपाने में सहयोग कर रहा था। अपने नाम का सिम कार्ड आरोपी को दिया था, साथ ही पुलिस की हर गतिविधि की सूचना आरोपी तक पहुंचा रहा था। उसे भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
