बिलासपुर। न्यायधानी के साथ संस्कारधानी कहे जाने वाले बिलासपुर में अजीब माहौल देखने को मिल रहा है। जिसमें युवकों और नवयुवको के साथ लड़कियां भी बार में जाम छलका रही है। यही नहीं बार से निकलते समय वो नशे इतना चूर होती है की लड़खड़ाकर गिर भी रही है। ताजा मामला शहर के 36मॉल के बार से निकल रही लड़कियों की है। बार से निकलने के बाद लिफ्ट में गिरती हुई साफ दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया में न्यायधानी बिलासपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि माल की लिफ्ट से नीचे उतर रही लड़कियों नशे की हालत में यहां वहां गिर पड़ रही है। लिफ्ट में पारदर्शी कांच लगा हुआ है जिसमें से स्पष्ट देखा जा सकता है कि तीन युवतियां नशे की हालत में झूमते हुए पब से निकलने के बाद नीचे उतरने के लिफ्ट में जाति है। तीनों लड़कियां नशे में इतनी चूर है की खुद से खड़ा नही हो पा रही है और यहां वहां गिर रही हैं। इसका किसी युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
युवतियों के इस वीडियो को धनंजय गिरी गोस्वामी नामक युवक ने फेसबुक प्रोफाइल में पोस्ट कर दिया। जिसके बाद उसमें कमेंट की झड़ी लग गई। वीडियो पोस्ट करने के बाद वीडियो पोस्ट करने वाले युवक धनंजय गिरी गोस्वामी को अलग-अलग नंबरों से धमकी मिल रही है और वीडियो पोस्ट डिलीट नहीं करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 12, 2026कोयला चोरी कर किया मिलावट, 6 आरोपी गिरफ्तार, कोल वाशरी में पहुंचाया घटिया कोयला
बलरामपुरJune 12, 2026छत्तीसगढ़ की सीमा में 12 करोड़ का गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश
बिलासपुरJune 11, 2026अवैध शराब पर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार, ढाई सौ लीटर शराब और 16 क्विंटल महुआ लहान जप्त
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
