कोरबा। बालको प्लांट से निकलने वाले मलबे में दबने से नाबालिग की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही बालको प्रबंधन और बालको पुलिस पहुंची मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बालको प्रबंधन की लापरवाही एक बार फिर से उजागर हो गई है। बालको प्रबंध बेलगिरी बस्ती के लगातार प्लांट से निकलने वाले अपशिष्ट को फेंका जा रहा है। यही नहीं जिस स्थान पर कचरा फेंका जा रहा है वहां पर प्रबंधन की ओर से कोई घेराबंदी नहीं की गई है। इसका नतीजा ये हो रहा है की बस्ती के लोग बड़ी संख्या में कबाड़ इकट्ठा करने के लिए पहुंच जाते है और हादसे का शिकार हो रहे है। रविवार को भी बालको पावर प्लांट से निकलने वाले मलबे को बेलगिरी बस्ती के पास डंप किया जा रहा था। वहां एक नाबालिग मलबे से लोहा निकालने आया था। इसी दौरान हाइवा से मलवा गिराते समय 16 वर्षीय नाबालिक चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मलबे से लोहा निकालने के लिए बस्तीवासियों का मेला लगता है। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
