बिलासपुर। इंजीनियरिंग कालेज के कैंपस में पेड़ से लटकती हुई एक छात्रा की लाश मिली है। छात्रा हॉस्टल में रहती थी और दो दिनों से लापता थी। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे।
कोरबा की रहने वाली स्वाती साहू बिलासपुर के कोनी में स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बीई सेकेंड ईयर की छात्रा थी। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पिछले दो दिनों से वह लापता थी। जिसकी गुमशुदगी कोनी थाने में दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी।
आज इंजीनियरिंग कॉलेज के कैम्पस में पानी टँकी के पास अज्ञात व्यक्ति की डेथ बॉडी पेड़ से लटकती हुई मिली। लोगो की सूचना पर कोनी पुलिस मौके पर पहुँची और मृतिका की पहचान गुमशुदा छात्रा स्वाति साहू के रूप में की। इस संबंध में कोनी थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि मृतिका की गुमशुदगी दर्ज थी। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी और उसका लोकेशन भी निकाल रही थी। आज उसका शव फंदे पर लटकते हुए मिला। मामले की जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
