बिलासपुर। मेेनहा्र्ट सर्जिकल कंपनी के एरिया मैनेजर ने कोरोनाकााल का फायदा उठाते हुए एक करोड़ चार लाख रुपए का सामान बाजार में बेचकर हजम कर दिया। कंपनी की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी लोकेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गबन किए गए सामान को खरीदने वाले रायपुर निवासी दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है।
सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेन हार्ट सर्जिकल कंपनी भुवनेश्वर की एक ब्रांच बिलासपुर में भी संचालित की जा रही थी। जिसमें मेडिकल सर्जिकल आइटम की सप्लाई अपोलो अस्पताल एवं अपोलो फार्मेसी सहित कुछ अन्य संस्थानों को की जाती थी। बिलासपुर में पदस्थ एरिया मैनेजर लोकेश्वर सिंह ठाकुर ने कोरोनाकाल में कंपनी का ऑडिट नहीं होने का फायदा उठाते हुए कंपनी द्वारा भेजे गए सामान को संबंधित संस्थान को सप्लाई नहीं करते हुए रायपुर में अपने परिचित दीपक दानवानी और हरीश दानवाणी को बेचकर एक करोड़ चार लाख की रकम का गबन कर लिया था। भुवनेश्वर से कंपनी के प्रतिनिधि ने इस संबंध में पिछले दिनों सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एडिशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी पूजा कुमार के निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने के लिए सरकंडा टीआई फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम बनाई गई जिसने सीपत छेत्र के ग्राम पिपरा में दबिश देकर छिपे हुए आरोपी लोकेश्वर सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया, वही रायपुर पुलिस से सूचना देकर हरीश दानवानी और दीपक दानवानी को भी गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को पूरे मामले का मीडिया के सामने खुलासा किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के कब्जे से 3 नग मोबाइल फोन एक बाइक, एक लैपटॉप और जमीन मकान के कागजात जप्त किए गए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026छठ पूजा के लिए समिति गठित, प्रवीण झा बने अध्यक्ष और विनोद सिंह सचिव
UncategorizedOctober 27, 2026DGP ने किया CSP कार्यालय और पचपेड़ी थाना के नए भवन का लोकार्पण, रतनपुर में बना ई-मालखाना
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
