बिलासपुर। भवन नियमितीकरण के तहत बार बार अपील करने के बावजूद रूचि नहीं दिखाने वाले अनाधिकृत और अवैध भवनों के खिलाफ निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत ने आज समीक्षा बैठक में कार्रवाई के निर्देश दिए है। निगम कार्यालय के दृष्टी सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में निगम कमिश्नर ने सभी जोन कमिश्नर, अभियंताओं और राजस्व निरीक्षक को अवैध एवं अनाधिकृत निर्माण का निरीक्षण कर नियमितीकरण के लिए अपील करने और नोटिस जारी करने के साथ ही रूचि नहीं लेने वाले अवैध भवनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये है। राज्य शासन द्वारा राज्य में अनाधिकृत रूप से निर्माण हुए भवनों के नियमितिकरण के लिए नागरिकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भवन नियमितिकरण योजना लाया गया है। जिसके तहत बिलासपुर शहर में स्थित अनाधिकृत एवं अवैध निर्माण को नियमितिकरण के लिए शहर के अनियमित भवन मालिकों से निगम द्वारा लगातार अपील की जा रही है। समीक्षा बैठक में निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत ने राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत सर्वे और पट्टा तैयार एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश देते हुए इसे मिशन मोड में करने को कहा है। बैठक में निगम कमिश्नर ने विधिक प्रकरणों के जवाब भी एक सप्ताह के भीतर तैयार प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अलावा सड़को पर मलबा और निर्माण सामग्री रखने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश बैठक में दिए गए। निगम कमिश्नर श्री दुदावत ने अधोसंरचना के अंतर्गत ऐसे कार्य जिसे शुरू नहीं किया जा सका है उसे तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा 15 वें वित्त आयोग के तहत आगामी 2023 -24 के लिए कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। राजस्व की धीमी वसूली पर नाराजगी जताते हुए निगम कमिश्नर ने इसमें तेजी लाते हुए 31 मार्च तक टारगेट पूरा करने को कहा,इसके अलावा राजस्व में लगे ऐसे कर्मचारी जो फ़ील्ड में काम नहीं कर रहें है उनके खिलाफ़ भी कार्रवाई के निर्देश कमिश्नर ने दिए।बैठक के दौरान कमिश्नर श्री दुदावत ने स्वच्छता को लेकर मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा की आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में हमें बेहतर प्रदर्शन करना है,इसके लिए पूरी टीम जुट जाएं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 31, 2026सरपंच का चुनाव क्या हारा अपने ही मतगणना एजेंट की करा दी हत्या, 1 लाख 20 हजार में दिया था सुपारी
बिलासपुरOctober 31, 2026नदियों की रेत से पहाड़ों के पत्थर तक, बेलतरा की प्राकृतिक संपदा पर संकट – अंकित
बिलासपुरOctober 30, 2026संजू त्रिपाठी हत्याकांड : भाई और पिता समेत सभी 22 आरोपी दोषमुक्त
बिलासपुरOctober 29, 202625 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में पटवारी निलंबित, कलेक्टर की कार्रवाई, 25 हजार रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ था वायरल
