बिलासपुर। पुलिस को देखकर भागने वाले इनोवा चालक से पुलिस ने चार लाख रुपए जब्त किए है। चालक नशे में भी था। वह रकम के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंग ने जिले में संदिग्ध वाहनो की आकस्मिक चेकिंग करवाई जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 27/02/2023 को रतनपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार क्रमांक सीजी 10 एफए 2888 का चालक पुलिस को देख कर भागने लगा। लेकिन आगे जाकर बोधिबंद में कार अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरकर नाली में जा फसी। पकड़कर पूछताछ करने पर इनोवा वाहन के चालक ने अपना नाम मोहम्मद मंसूर s/o मोहम्मद मंजूर निवासी बनिया टोला कोतमा मध्यप्रदेश का बताया। चालक शराब के नशे में था। जब पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें 3,97,500 रुपय मिले। जब्त रुपए के संबंध में पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा। पुलिस ने वाहन चालक का मुलाहिजा कराकर धारा 185 एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की है और बरामद रकम के संबंध में नोटिस दिया गया। वहां चालक से पूछा गया है जो रकम जब्त की गई है वह कहाँ से आया व किसका है। इस संबंध में कोई जानकारी नहीं देने पर धारा 102 crpc के तहत जप्त कर जाँच में लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
