बिलासपुर साइंस कालेज में एक छात्र की छत से गिरने से मौत हो गई है। छात्र अपने दोस्तों के साथ रील्स बनाने के लिए कालेज की छत में चढ़ा था। छात्र एक स्लैब से दूसरे स्लैब में कूद रहा था इसी दौरान पैर फिसला और 20 फिट नीचे जमीन में गिर गया।
जांजगीर-चांपा जिले के सरखो का रहने वाला आशुतोष साव पिता रविशंकर साव (22 वर्ष) सरकंडा स्थित साइंस कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर का छात्र था। वह अशोक नगर में किराए में रूम लेकर रहता था। शुक्रवार को वह दोस्तों के साथ कॉलेज गया था। कॉलेज में क्लासेस नहीं थी। इसके चलते वह दोस्तों के साथ गप्पे लड़ाने लगा। इसी दौरान शाम पांच बजे के आसपास छत पर जाकर सेल्फी लेने और रील्स बनाए की योजना बनी और दोस्तों के साथ कालेज की छत पर चढ़ गए। कॉलेज की बिल्डिंग में चढ़कर वह वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। उसके साथ उसके चार दोस्त भी थे। इसी दौरान जब छत की बगल में बने स्लैब पर वह चढ़कर दूसरे स्लैब में कूदने की कोशिश कर रहा था तो उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। जमीन पर गिरते ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक छात्र ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि तेरे वजन से यह नहीं टूटेगा (छात्र स्लैब पर खड़ा था) हल्का है तू…, छात्र भी कहते हुए सुनाई दे रहा है कि इसमें से अभी आगे कूदेंगे… इसके बाद यह हादसा हो जाता है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्रों से बातचीत करने के बाद मृतक छात्र के परिजन को इस घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन बिलासपुर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
00 सिर में चोट की वजह से मौत
पुलिस के अनुसार छात्र आशुतोष साव और उसके दोस्त छत में चढ़कर रील्स बना रहे थे। इस दौरान आशुतोष उछलने की कोशिश कर रहा था। तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया। जिस जगह से वह नीचे गिरा, उस छत की ऊंचाई 20 फीट है। लेकिन अचानक गिरने से वह संभल नहीं पाया और उसके सिर में चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
