बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने बिना दस्तावेज के 40380 टन कोयला परिवहन करते हुए दो ट्रक को जब्त किया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों ट्रकों में चोरी का कोयला परिवहन किया जा रहा था।
17 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली की पाली रोड में दो ट्रक चोरी का कोयला भरा हुआ है जो बिलासपुर की ओर आ रही है। सूचना पर रतनपुर पुलिस के ने चोरी का कोयला होने के संदेह पर तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी रवाना किया। ग्राम जाली के पास पुल के नीचे मुखबिर के बताए अनुसार दो ट्रक cg 04 jc 5489 और cg 07 ca 3984 को घेराबंदी कर रोका गया और पूछताछ की पूछताछ की गई तो ट्रक ड्राइवर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। ट्रक में लोड माल के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। ड्राइवर से कोयला परिवहन करने का कागजात पेश करने कहा गया तो कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सके। ट्रक में भरे कोयले का वजन कराया गया तो पृथक पृथक कुल 40380 किलोग्राम कोयला भरा हुआ मिला। दोनों ड्राइवर चालकों का कृत्य चोरी का कोयला खपाने के संदेह पर तथा कोयला के संबंध में कोई कागजात पेश नहीं करने पर धारा 41(1-4)/379 ipc का कार्यवाही कर दोनों ट्रक चालकों को रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया है। कोयला किसका है, इस संबंध में माल मालिक का पतासाजी किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
1. गोलू यादव पिता छन्नूलाल यादव उम्र 35 साल पता अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
2. विक्की ध्रुव पिता अरुण धरु उम्र 32 साल पता बरगव। थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
