कोटा। समीपस्थ ग्राम पंचायत डिंडोल में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के समापन अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी श्रीमती वंदना उइके शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने व्यासपीठ नमन करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि कामना की औऱ प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात ग्रामोद्योग व हथकरघा विभाग द्वारा ग्राम छिरहापारा में विगत 4 माह से खादी कपड़ा निर्माण के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर के समाप्ति पर आयोजित विदाई समारोह में सम्मिलित हुईं। यहां पर उपस्थित महिलाओं ने आत्मीय स्वागत किया व वंदना उइके ने स्वरोजगार के लिए सभी प्रशिक्षित महिलाओं को हमेशा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया व अपने अपने घर परिवार को नशा से दूर रहने के लिए संकल्पित किया। इस अवसर पर श्रीमती वंदना उइके, राजीव ध्रुव, धनेश्वर नेताम, रामेश्वरी मरावी, ग्रामोद्योग विभाग से राकेश देवांगन भारी संख्या में ग्राम महिलाओं का उपस्थिती रहा।
Author Profile

Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 11, 2026महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
