

रायपुर। खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। हादसे के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए विधायक पुत्र एक महीने से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे, लेकिन आज दोपहर करीब 1 बजे वो जिंदगी की जंग हार गये।
पिछले दिनों 20 फरवरी को खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा के बेटे प्रवीण वर्मा भीषण सड़क हादसे में घायल हो गये थे। उन्हें रायपुर के प्राइवेट हास्पीटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। एक महीने से ज्यादा वक्त से इलाज के बाद उनकी आज मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक धमतरी-कांकेर रोड में विधायक के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। विधायक यशोदा वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा अपने दोस्त तथा ड्राईवर के साथ कार में किसी काम से जगदलपुर जा रहे थे इसी दौरान एक ट्रक को ओव्हरटेक करते समय ड्राईवर को समाने की मोड़ दिखाई नहीं दी और कार सीधे 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी। कार ने 4-5 बार पलटी खाई, इस घटना में प्रवीण बुरी तरह घायल हो गये। घटना के बाद एंबुलेंस से प्रवीण व अन्य घायलों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे के वक्त कार को विधायक का पुत्र प्रवीण ही चला रहा था और दुर्घटना के चलते प्रवीण का एक पैर फ्रेक्चर हो चुका था और रीढ़ की हड्डी में भी चोट आयी थी। लेकिन आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 15, 2026अरपा तट पर आस्था का ऐसा उजास, छठी मैया के जयकारे से गूंज उठा आसमान, छठ व्रतियों का का उमड़ा जन सैलाब
बिलासपुरNovember 14, 2026श्रमदान से चमका तोरवा छठ घाट, 1 किमी घाट पर गूंजी सेवा की झाड़ू, खरना कर व्रतियों ने शुरू की 36 घंटे का निर्जला व्रत
बिलासपुरNovember 14, 202615 नवंबर से धान खरीदी होगी शुरू, तैयारी पूरी, जिले के 1 लाख 36 हजार किसानों ने कराया है पंजीयन
बिलासपुरNovember 14, 2026भव्य महाआरती में उमड़ा जन सैलाब, 5100 दियों से रोशन हुआ छठघाट, जमकर हुई आतिशबाजी
