बिलासपुर। रविवार को रायपुर में अनियमित कर्मचारी महासंघ के तत्वधान में विद्युत ठेका कर्मचारी संघ (जनरेशन, ड्रिस्ट्रीब्यूशन एवं ट्रांसमिशन) ने बुढ़ा तालाब रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव किया। जिसमें विद्युत विभाग ठेका कर्मचारियों का डाटा संख्या 25000 (पच्चीस हजार) की सलग्न सूची साथ में प्रेषित किया गया। विद्युत ठेका कर्मचारी संघ का मुख्य मांग ठेका प्रथा से मुक्त कर विभाग मे समायोजन कर विभाग से वेतन तथा 62 साल जॉब सुरक्षा की मांग कर रहे है। कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के बिंदु क्रमांक 30 मे सरकार बनने के बाद 10 दिन मे सभी अनियमित/समायोजन कही थी मगर सरकार द्वारा डाटा नहीं मिलने की बात कहते हुए, वादाखिलाफ़ी एवं चुनावी वादा याद दिलाने हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में विद्युत ठेका कर्मचारीयों के मुख्य प्रतिनिधी जीतेंद्र साहू (महामंत्री), दर्शन कुमार रजक (संयुक्त महामंत्री), मुकेश मरावी (संभाग अध्यक्ष) दिलीप निर्मलकर (अकलतरा) एवं उनके रोशन, साथी पंकज धर दीवान, रामनारायण यादव, विजेंद्र बरेठ, सुरेंद्र रजक, एवं महिला कर्मचारियों में रुखमनी विश्वकर्मा, कलाबाई, नोनी बाई, फुल बाई के साथ भारी संख्या मे महिला साथी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
