बिलासपुर। सिंचाई विभाग में अरापा बराज के ठेकेदार को एडवांस भुगतान को लेकर चीफ इंजीनियर और कार्यपालन यंत्री के बीच चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया है। नए कार्यपालन यंत्री आ गए है बिल रोकने वाले कार्यपालन यंत्री चले गए है। अब ठेकेदार को भुगतान में कोई परेशानी नहीं होगी। ठेकेदार जब चाहेंगे और जैसा चाहेंगे बिल धकाधक पास होगा।
सिंचाई विभाग में चीफ इंजीनियर अजय सोमावार और खारंग डिविजन के कार्यपालन अभियंता द्वारिका जायसवाल के बीच का विवाद खत्म हो गया है। जायसवाल का ट्रांसफर हो गया है और उनके स्थान पर सतीश सराफ आ गए है। इसके साथ ही चीफ इंजीनियर का सबसे बड़ा कांटा भी निकल गया है। अब अरपा बराज से संबंधित सारे बिल धकाधक पास होंगे और चीफ इंजीनियर और ठेकेदार सुनील अग्रवाल की चांदी हो जाएगी। बिल पास करने को लेकर ही चीफ इंजीनियर और कार्यपालन यंत्री के बीच विवाद हो गया था। पूरा विभाग दोनों के घमासान लड़ाई के कारण सकते में थे। इधर चीफ इंजीनियर की सेटिंग भी बिगड़ रही थी। ठेकेदार काम करने के पहले एडवांस में बिल पास करने के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन द्वारिका जायसवाल काम पूरा किए बिना बिल पास करने के लिए तैयार नहीं थे। विवाद के बीच ठेकेदार ने सोमावार और जायसवाल के बीच कई मीटिंग की लेकिन बात नहीं बनी। सूत्रों के अनुसार एक बार तो ऑफिस के अंदर जायसवाल और ठेकेदार के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी। कर्मचारियों के बीच बचाव के कारण केवल एक दो हाथ ही चल पाए थे फिर मामला शांत हो गया था। फिलहाल सतीश सराफ ने ज्वाइनिंग कर ली है अब ठेकेदार का बिल धकाधक पास होगा। ठेकेदार एडवांस में भी बिल प्रस्तुत करेगा तो वह भी पास हो जाएगा। क्योंकि सराफ वही करेंगे जो चीफ इंजीनियर चाहेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
