रायपुर। ED की टीम ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कई लोगों को अपने रडार में लिया है। इस बार उनके रडार में जनसंपर्क व परिवहन विभाग में नियुक्त IPS अधिकारी दीपांशु काबरा, IAS के डी कुंजाम के अलावा, बिलासपुर के केके श्रीवास्तव और एक उद्योगपति राम गोपाल अग्रवाल, महासमुन्द के विधायक चंद्राकर और कमल सारडा, रायगढ़ में रतेरिया और अशोक सिंघल आए है।
केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) की छत्तीसगढ़ जोन के अधिकारी अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के कई बड़े अधिकारियों, उद्योगपतियों और रसूखदारों के घर और दफ्तर में धावा बोला है। छापे की कार्रवाई तड़के शुरू हुई है। बताया जा रहा है कि ED की टीम ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, विशाखापट्टनम, कोलकाता सहित कुल 26 स्थानों पर एक साथ चल रहा है। सर्च ऑपरेशन में कोयला चोर और सरकारी अधिकारियों के अलाव कुछ रसूखदार लोग शामिल है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में
ED ने IPS दीपांशु काबरा, IAS अधिकारी के.डी. कुंजाम और बिलासपुर के सबसे चर्चित व्यक्ति के.के. श्रीवास्तव नाम के बेहद प्रभावशाली शख्स के भारतीय नगर स्थित निवास में भी किया जा रहा है इस आरोपी को समझा जाता है। ED का आपरेशन
राम गोपाल अग्रवाल के खिलाफ भी चल रहा है। गौरतलब है कि ईडी लगातार एक कड़ी से दूसरी कड़ी को पूरे तथ्य व प्रमाण के साथ जोड़कर ये कार्यवाही करने में लगी है।
ईडी की ये कार्यवाही रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ समेत कुछ अन्य लोकेशन पर इडी की लगातार जांच चल रही है। इसमें महासमुन्द के विधायक चंद्राकर और कमल सारडा, रायगढ़ में रतेरिया और अशोक सिंघल के यहां भी जबरदस्त खोजबीन जारी है। ED की कार्रवाई से प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
