रायपुर। बार बार ईडी की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से केंद्र पर निशाना साधा है। किसान, व्यापारी, नेता, अधिकारी, सब पर ईडी छापा मारती है, लेकिन अडानी पर ईडी छापा नहीं मारती है। नान घोटाला, चिटफंड और महादेव एप पर कार्रवाई नहीं करती है। सभी छापे भाजपा नेताओं के इशारे पर मारे जा रहे है।
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही ED की रेड को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। ED की रेड के लिए मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा वर्ग नहीं बचा जहां छापा नहीं डाला गया हो। श्री बघेल ने कहा जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां ED की कार्रवाई नहीं होती। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और कर्नाटक में ED क्यों छापा नहीं मरती। यहां ऐसा लगता है कि ED का दफ्तर ही नहीं है। महाराष्ट्र में जब तक उद्धव ठाकरे की सरकार थी तब तक ED और CBI जैसी सेंट्रल एजेंसियां सक्रिय थी और जैसे ही सरकार बदली खरीद-फरोख्त हुआ, उसके बाद से ED का वहां कोई काम नहीं रह गया।
भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता और कुछ राष्ट्रीय नेताओं के इशारे पर ये सब किया जा रहा है। जबकि ED निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग के आधार पर अडानी जिनकी संपत्ति में 60% की कमी आई है, आखिर वहां जाकर ED क्यों छापे नहीं मारती। छत्तीसगढ़ में नान और चिटफंड में भी कार्रवाई नहीं करती। महादेव ऐप में कार्रवाई नहीं कर रहे है क्योंकि इसमें भाजपा नेताओं के भी नाम आ गए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
