रायपुर। प्रदेश में ED की रेड दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन के छापे में IAS अनिल टुटेजा, महापौर एजाज ढेबर, शराब कारोबारी अमोलक भाटिया, गुरजीत भाटिया भी आए रडार में आ गए। छापे में रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के 17 ठिकानों में छापे की कार्रवाई चल रही है।
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक बार फिर बुधवार को एक साथ 17 ठिकानों पर रायपुर दुर्ग और बिलासपुर में छापा मारा है। तलाशी की यह कार्रवाई रायपुर महापौर एजाज ढेबर, उसके भाई अनवर ढेबर के घर, दफ्तर और होटल के साथ ही सिविल लाइन स्थित आईएएस अनिल टुटेजा के घर में, शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया, गुरजीत सिंह और इस ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों और दुर्ग के हिस्ट्रीशीटर एवं होटल कारोबारी विनोद बिहारी के साथ ही उनके कुछ करीबी लोगों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई है। सभी के ठिकानों पर अभी ED के अधिकारी जांच कर रहे है।
छापे की जद में आने वाले महापौर एजाज ढेबर, उसके भाई अनवर ढेबर शराब कारोबारी भाटिया ग्रुप और आईएस अनिल टुटेजा के घर पर आयकर विभाग की टीम पहले भी कई बार छापा मार चुकी है। उसके बाद ईडी की टीम द्वारा दबिश दी गई है। बता दें कि इस समय ईडी की टीम 33 से ज्यादा ठिकानों में तलाशी का काम कर रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग से मिले इनपुट के आधार पर इन सभी को छापे की जद में लिया गया है।
पूछताछ कर रही टीम
इन ठिकानों पर दूसरे दिन भी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि तलाशी में लेनदेन के दस्तावेज जमीन के पेपर्स और चल-अचल संपत्तियों की जानकारी मिली है, जिनके संबंध में पूछताछ कर बयान लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर तक कुछ ठिकानों पर जांच पूरी कर टीम लौट सकती है।
ईडी की 6 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह 6 बजे होटल व शराब व्यवसाय से जुड़े विनोद बिहारी के दीपक नगर गली नंबर 4 स्थित घर लालपति निवास में पहुंची। ED की टीम ने कुल 4 गाड़ियां थीं, जिसमें ईडी के अधिकारी सहित CISF के जवान शामिल थे। टीम ने पहुंचते ही विनोद बिहारी के घर के अंदर सो लोगों को बाहर जाने और बाहर से अंदर आने के लिए रोक दिया। इसके साथ ही कई गार्ड घर के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर लगा दिए गए। जिस समय टीम ने छापेमारी की विनोद बिहारी घर पर ही था। टीम उनके सभी व्यवसाय से जुड़े दस्तावेज व अन्य डिटेल्स खंगालने के साथ ही पूछताछ कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
