इंदौर। इंदौर के एक मंदिर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया है। वहां पर बावड़ी के ऊपर बने छत के धसकने से 35 से अधिक लोग बावड़ी के अंदर गिर गए। हादसे में लगभग 13 लोगो की मौत हो गई है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में छत धंसने से 30 से ज्यादा लोग 40 फीट गहरी बावड़ी में गिर गए हैं। इनमें से 13 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने 20 लोगों को बचा लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सपना संगीता रोड स्थित स्नेह नगर में यह हादसा हवन के दौरान हुआ। हवन के बाद कन्या पूजन का कार्यक्रम था, इसलिए मंदिर में भीड़ ज्यादा ज्यादा हो गई थी। बावड़ी के ऊपर बने छत में 35 से ज्यादा लोग बैठे थे। तभी ज्यादा वजन होने की वजह से उसकी छत टूट गई और लोग 40 फीट नीचे बावड़ी के अंदर गिर गए। छत गिरने के बाद मंदिर परिसर में कोहराम मच गया लोग बदहवास होकर इधर उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का कार्य शुरू हुआ। कुछ देर बाद पुलिस और एंबुलेंस डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन भिड़ अधिक होने के कारण रेस्क्यू शुरू करने में वक्त लग गया और मौत की संख्या बढ़ गई। बताया जा रहा है की यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है। मंदिर परिसर में एक पुरानी बावड़ी थी उसी के ऊपर में छत डालकर और मंदिर बना दिया गया था जो लगभग 10 साल से भी ज्यादा पुरानी हो गई थी। इसी छत में 35 से अधिक लोग बैठे थे जो सबकी भार सह न सकी और हादसा हो गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
