दुर्ग। दुर्ग में जवारा विसर्जन के दौरान भीड़ में घुसकर एक युवक ने दो सगी बहनों पर चाकू से हमला कर दिया। दिनधाडे हुई इस चाकूबाजी की घटना में एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरी ने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान जावरा विसर्जन में शामिल लोग तमाशा देखते रहे।
घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। 30 मार्च को सुपेला के शीतला मंदिर इंदिरा नगर में दोपहर तीन बजे मोहल्ले के लोग जवारा विसर्जन के लिए शीतला तालाब पहुंचे थे। इस दौरान महेश यादव नाम का नशेड़ी युवक चाकू लेकर वहां पहुंचा और मृतिका और उसकी नाबालिग छोटी बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में बड़ी बहन की मौके पर ही मौत हो गई। छोटी बहन ने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के दौरान लोग तमाशबीन बनकर देख रहे थे। हत्या की घटना के बाद आरोपी घर की छत में आराम से सो गया था।
इधर दुर्ग पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो मृतिका नाबालिग लड़की से प्यार करता था। एक माह पहले ही वो चोरी के केस में जेल गया था। जेल से जब छुटकर आया तो पता चला कि लड़की का किसी और लड़के से प्रेम प्रसंग है। वारदात से पहले इसी बात को लेकर उसका विवाद भी हुआ था। लड़की के नहीं मानने पर उसने लोगों की भीड़ में जाकर नाबालिग लड़की और उसकी छोटी बहन पर चाकू से हमला कर दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
