बिलासपुर। प्रदेश के जल संसाधन, कृषि और पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करके उनकी आवाज को नकारना चाहती है केंद्र की मोदी सरकार। लेकिन पूरा देश राहुल के साथ है और कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रदर्शन करेगी।
कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में मोदी जी से यही तो पूछा था कि गौतम अदानी से आपके क्या रिश्ते है ? फेक कंपनियों के माध्यम से 20 हजार करोड़ रुपए कहां से आए ? LIC और SBI का पैसा अडानी को देने के लिए किसने कहा था ? इन सवालों का जवाब देने के बजाए मोदीजी की सरकार राहुल गांधी के ऊपर लगातार कार्रवाई कर रही है। पहले उनकी संसद से सदस्यता खत्म की जाती है, फिर अब बंगला खाली करने के लिए कहा जा रहा है। श्री चौबे ने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी की आवाज को नकारना चाहती है ? लेकिन आज पूरा देश राहुल के साथ है। पूरा कांग्रेस राहुल गांधी के साथ है। मोदी सरकार सच की आवाज को दबा नही सकते। कांग्रेस ने लगातार सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है। कल मशाल जुलूस निकाला जाएगा, फिर हर ब्लाक में सत्याग्रह किया जाएगा, जिला स्तर पर सत्याग्रह किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
