बिलासपुर। जशपुर जिले के सामर बहार से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर एक कोरवा आदिवासी दंपत्ति ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ आत्म हत्या कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सामर बहरा गांव के डूमरपारा की घटना है। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सम्हार बहार में रविवार की सुबह झूमरा डूमरपारा बस्ती में पहाड़ी कोरवा परिवार के 4 सदस्यो की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना को सूचना मिलते ही बगीचा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। एक ही परिवार के 4 लोगो के फाँसी लगाकर आत्महत्या करने वालो में पति-पत्नी और उनके 2 बच्चे हैं। आत्महत्या करने वालों में राजूराम कोरवा (पति), भिनसारी बाई (पत्नी), देवांती (4 वर्ष), देवन (एक वर्ष) शामिल है। मृतक पहाड़ी कोरवा समुदाय के हैं और इन्होंने फांसी लगाकर जान क्यो दी इसका पता नही चल सका है। फिलहाल पुलिस इस मामले में मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए आगे को कार्रवाई में जुट गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
